Jain Golden Temple Rohini
दिगम्बर मंदिर

जैन स्वर्ण मंदिर रोहिणी

उत्तर पश्चिम दिल्ली, दिल्ली
श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान
0-100 वर्ष
वर्चुअल दर्शन
पता
उत्तर पश्चिम दिल्ली, दिल्ली, 110085
रोहिणी, सेक्टर 7, दिल्ली
समय
सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन सभा, सेक्टर 7 रोहिणी का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

भारत की राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन गोल्डन टेम्पल का निर्माण राष्ट्र संत शाकाहार, प्रवर्धक,उपाध्याय श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज के सानिध्य में वर्ष 2014 में हुआ है। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व इस स्थान पर जैन समाज के एक परिवार द्वारा चैत्यालय का निर्माण किया गया था। बाद में क्षेत्र पर जैन समाज में बढ़ोतरी के कारण लोगो को क्षेत्र पर मंदिर जी के निर्माण की आवश्यकता महसूस हुई। इसी कारण समस्त जैन समाज द्वारा उपाध्याय श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज के सानिध्य में 31 मई 2009 को मंदिर जी में शिलान्यास कार्य किया गया। धीरे धीरे यह चैत्यालय शिखर बंद जिनालय में परिवर्तित होने लगा। मंदिर के ऊपर तीन विशाल स्वर्णमयी शिखरों का निर्माण किया गया है, जिसके कारण इस मंदिर को "गोल्डन जैन टेम्पल" के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की बाहरी तीन मंजिला संरचना पर अद्भुत नक्काशी और स्वर्ण रंग का प्रयोग किया गया है, जिससे मंदिर वर्तमान में स्वर्णमय आभा से चमकता हुआ दिखाई देता है। मंदिर के निर्माण के बाद, पंचकल्याणक महोत्सव श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज के सानिध्य में 4 दिसम्बर 2014 से 11 दिसम्बर 2014 तक बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया।

वर्तमान में मंदिर जी का कुल क्षेत्रफल 500 गज भूमि पर फैला हुआ है। पाँच मंजिला इस विशाल भव्य जिनालय में नीचे तल पर उपाध्याय श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज जी के सानिध्य से संत भवन का निर्माण किया गया है तथा मंदिर जी का गर्भगृह तीसरे तल पर स्थित है। मंदिर जी के गर्भगृह में अष्टधातु की प्रतिमाओं से युक्त कुल तीन वेदिया स्थापित है। मंदिर जी की मूलवेदी श्री 1008 शांतिनाथ भगवान जी की है। शांतिनाथ भगवान जी की पद्मासन प्रतिमा जी के साथ में श्री अरहनाथ भगवान, श्री कुंथुनाथ भगवान एवं अन्य अष्टधातु की लघु प्रतिमाएँ विराजमान है। शांतिनाथ भगवान की इस क्षेत्र में विशेष मान्यता है, और मंदिर में हर माह शान्तिविधान का आयोजन होता है। मूलवेदी के दाईं ओर श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान एवं बाईं ओर श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की वेदियाँ विराजमान है।

मंदिर जी के सबसे ऊपरी तल पर कमल की आकृति में चौबीसी वेदी का निर्माण किया गया है। इन चौबीस वेदियों पर जैन धर्म के चौबीस तीर्थंकरों की प्रतिमाएँ विराजमान है जिनके दर्शन अत्यंत अलौकिक प्रतीत होते है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी बड़े तीर्थ स्थल के पवित्र दर्शन हो रहे हों जहाँ हर स्थान पर शांति और आस्था का वातावरण व्याप्त हो। इसके अतिरिक्त, मंदिर जी के शिखरों पर तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाएँ भी विराजमान की गई हैं। बताया जाता है कि कोरोना काल के दौरान लोगों को दर्शन करने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पढ़ रहा था। लेकिन शिखर पर प्रतिमाएँ स्थापित होने से यह समस्या भी हल हो गई, और श्रावकों को अब दूर से ही भगवान के दर्शन हो जाते थे। जो श्रद्धालु मंदिर में नहीं आ पाते थे, वे शिखर पर विराजमान प्रतिमाओं के दर्शन करके दूर से ही लाभान्वित होते हैं। मंदिर में अब तक उपाध्याय श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज का चातुर्मास हुआ है, और आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज, श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज, श्री 108 चन्द्र सागर जी महाराज, श्री 108 वीर सागर जी महाराज, श्री 108 धवल सागर जी महाराज सहित अन्य मुनि महाराजों का आगमन भी होता रहता है। दिल्ली मेट्रो सेवा का उपयोग करते हुए, मंदिर जी के सबसे निकटतम रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक पहुंचा जा सकता है। यहां से आप अपनी सुविधा अनुसार मंदिर तक पैदल चलकर आ सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मंदिर के पास डी.डी.ए पार्क और कम्युनिटी हॉल भी स्थित हैं। मंदिर जी के साथ में ही जैन स्थानक एवं वैदिक हिन्दू मंदिर स्थित है।

19 photos

जैन समाज

भारत की राजधानी दिल्ली में जैन समाज का मुख्य योगदान बना हुआ है। दिल्ली में दिगम्बर जैन समाज एवं श्वेताम्बर जैन समाज के परिवार दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों पर बसे हुए। प्रत्येक क्षेत्र पर एक अलग मंदिर जी का निर्माण किया गया है। इस मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन सभा, सेक्टर 7 रोहिणी का निर्माण किया गया है। मंदिर जी की समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है। मंदिर जी के आस-पास लगभग सौ जैन परिवारों का समाज है जिनके द्वारा नियमित रूप से मंदिर जी में आकर पूजा-प्रक्षाल किया जाता है। मंदिर जी के नीचे तल में प्रवचन हॉल का निर्माण किया गया है। जब भी मंदिर जी में कोई धार्मिक कार्य किया जाता है तो प्रवचन हॉल का उपयोग किया जाता है। मंदिर के द्वितीय तल पर उपाध्याय श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज के सानिध्य में संत भवन का निर्माण किया गया है, जहाँ मुनि महाराज जी के आगमन पर ठहरने की उचित सुविधाएँ उपलब्ध हैं। जो दर्शनार्थी सीढ़िया चढ़ने में असमर्थ है उनके लिए मंदिर जी में लिफ्ट का भी प्रबंध किया गया है। समय-समय पर समिति द्वारा जैन धर्म के संस्कारों और प्रभावना हेतु धार्मिक शिविरों का आयोजन भी किया जाता है।

इतिहास

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है। भारत की राजधानी होने के कारण केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों- कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय दिल्ली में ही स्थापित हैं। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है, और पुराणों में इसका विशेष महत्व है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं।

दिल्ली का प्राचीनतम उल्लेख महाभारत महापुराण में मिलता है जहाँ इसका उल्लेख प्राचीन इन्द्रप्रस्थ के रूप में किया गया है। इन्द्रप्रस्थ महाभारत काल में पांडवों की राजधानी थी। दिल्ली केवल भारत की राजधानी ही नहीं अपितु यह एक पर्यटन का मुख्य केन्द्र भी है। राजधानी होने के कारण भारत सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केन्द्रीय सचिवालय आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं; प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है। पुरातात्विक दृष्टि से पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर मंतर, क़ुतुब मीनार और लौह स्तंभ जैसे अनेक विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केन्द्र समझे जाते हैं। लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ हैं जैसे बिरला मंदिर, कात्यायिनी शक्तिपीठ, लाल जैन मंदिर, बंगला साहब गुरुद्वारा, बहाई मंदिर, अक्षर धाम मंदिर और जामा मस्जिद देश के शहीदों का स्मारक इंडिया गेट, राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। वर्तमान समय में दिल्ली सम्पूर्ण भारत के व्यापार का मुख्य केंद्र बन चूका है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।