
श्री महावीर जैन मंदिर होडल
क्षेत्र में महावीर भगवान जी की प्रतिमा का बहुत अतिशय है।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर होडल के मेन बाजार में भरत मिलाप चौंक के पास स्थित है। यह मंदिर होडल में स्थित दो दिगम्बर जैन मंदिरों में से प्रथम स्थान पर निर्मित दिगम्बर जैन मंदिर है। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व क्षेत्र में अन्य कोई जैन मंदिर नहीं था और जैन परिवारों की संख्या में भी वृद्धि हो रही थी। जिस कारण स्थानीय जैन समाज द्वारा समिति का गठन किया गया। मंदिर जी के निर्माण के लिए समिति के सभी सदस्यों की सहमति से उचित स्थान का चुनाव किया गया और उपरांत मंदिर जी का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर वर्ष 1964 से 1965 के बीच प्रथम पंचकल्याणक का आयोजन किया गया। मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान जी की है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा के साथ ही अन्य पाषाण एवं अष्ट धातु की प्रतिमाएँ विराजमान है।
“क्षेत्र में महावीर भगवान जी की प्रतिमा का बहुत अतिशय है।”
प्रतिदिन आने वाले श्रावक श्री महावीर भगवान जी की इस प्रतिमा के आगे प्रार्थना कर अपने मनोवांछित फलों को प्राप्त करने का भाव करते है। प्रतिवर्ष जैन समाज द्वारा महावीर जयंती तथा दसलक्षण पर्व बड़ी धूमधाम से मनाए जाते है। मंदिर मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहाँ पर जैन साधु महाराज जी का आगमन समय-समय पर होता रहता है। मंदिर जी में अब तक परम पूज्य श्री 108 वसुनन्दी जी महाराज, आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज, आचार्य श्री 108 ज्ञानभूषण जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 पुष्पदंत जी महाराज का आगमन हुआ है। महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था पास ही में स्थित जैन धर्मशाला के संत भवन में की जाती है।
धर्मशाला
पलवल की आबादी दस लाख से अधिक की है जिसमें दिगम्बर जैन समाज के परिवारों की संख्या कुल दो सौ से ढाई सौ परिवारों की है। इतनी कम जनसँख्या के बावजूद भी जैन समाज का क्षेत्र में मुख्य योगदान है। जैन समाज के द्वारा क्षेत्र में हर प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है। क्षेत्र में दो दिगम्बर जैन मंदिर है। मंदिर जी में समय-समय पर साधु महाराज जी का आगमन होता रहता है। महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था के रूप में त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में शुद्ध एवं सात्विक आहार की व्यवस्था के रूप में भोजनशाला बनी हुई है।
इतिहास
पलवल भारत के हरियाणा राज्य का एक मुख्य जिला है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से असी किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। पलवल के साथ में हरियाणा के गुरुग्राम एवं फरीदाबाद अन्य दो राज्य मिलते है। इतिहास की बात करें तो पलवल भारत की आज़ादी में अपना अहम योगदान रखता है। यहाँ महात्मा गाँधी जी की पहली राजनीतिक गिरफ्तारी हुई थी। महात्मा गाँधी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के साथ आज़ादी की लड़ाई में पलवल के स्वतंत्रता सेनानियों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था। महात्मा गाँधी जी के साथ पलवल के लाला गोबिंदराम बेधड़क, दीपचंद सत्याग्रही, लक्ष्मीनारायण, लछमन दास बंसल, योगेंद्र पाल भारती, लाला भनुआमल मंगला जी ने आज़ादी की लड़ाई में सहयोग किया था। उन्होंने गांधी जी के साथ जेल यात्राएँ भी कीं। पलवल यहाँ पर स्थित बाबा उदास मंदिर, पंचवटी मंदिर, पाण्डव वन, राजा नाहर सिंह किला तथा सैयद शरीफ की दरगाह के लिए दर्शनार्थियों में प्रसिद्ध है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



