Hisar Bada Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर600+ yrs old

हिसार बड़ा जैन मंदिर

हिसार, हरियाणा
श्री 1008 ऋषभदेव/आदिनाथ भगवान
500-1000 वर्ष
पता
हिसार, हरियाणा, 125001
नागोरी गेट, हिसार, हरियाणा
समय
सुबह 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
6committee members
प्रबंध समिति

श्री 1008 भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जी के संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति का निर्माण किया गया है। समिति के सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हिसार के नागोरी गेट, जैन गली में स्थित है। क्षेत्र में सबसे बड़ा मंदिर परिसर होने के कारण मंदिर जी को बड़ा मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर जी का निर्माण राजा श्री हरसुख राय व उनके पुत्र श्री शुगनचन्द जी द्वारा 52 जैन मंदिर निर्माण श्रृंखला में प्रथम स्थान पर करवाया गया। बाद में समय के साथ मंदिर जी का पुण्य निर्माण जैन समाज द्वारा किया गया। मंदिर जी के परिसर में आचार्य श्री 108 विरागसागर महाराज जी की प्रेरणा से कीर्तिस्तंभ बना हुआ है। मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है। वेदी में स्वर्ण का कार्य किया गया है, जो वेदी में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन में और सुंदरता प्रदान करता है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान जी की 600 वर्ष से भी अधिक प्राचीन प्रतिमा विराजमान है। मूलनायक प्रतिमा के अतिरिक्त पार्श्वनाथ भगवान, महावीर भगवान, शीतलनाथ भगवान, चन्द्रप्रभु भगवान एवं अन्य प्रतिमाएँ विराजमान है। वेदी में ही श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की चाँदी से निर्मित प्रतिमा विराजमान है। श्री 108 विद्यासागर महाराज जी के गुरु श्री 108 ज्ञानसागर महाराज जी का आगमन भी हिसार में हुआ था और उनके आगमन पर लोगो ने दर्शन कर अपने जीवन को सफल बनाया।

5 photos

धर्मशाला

हिसार में 250 से 300 दिगम्बर जैन परिवारों का समाज है। श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति क्षेत्र में मंदिरो का सुचारु रूप से संचालन करती है। मंदिर जी के परिसर में एक त्यागी भवन बना है, जिसे किसी समय जैन धर्मशाला के रूप में उपयोग किया जाता था। धर्मशाला का चलन बंद होने के कारण इसे त्यागी भवन का रूप दे दिया गया है। मंदिर जी में आने वाले यात्रियों के लिए रुकने की सुविधा सूचित करने पर उपलब्ध करवाई जाती है। मंदिर जी में भोजनालय की सुविधा भी सूचित करने पर उपलब्ध करवाई जाती है। मंदिर जी के साथ में ही जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना है, जिसका संचालन मंदिर समिति द्वारा किया जाता है। जहाँ 12वी कक्षा तक छात्राओं को कम शुल्क में उत्तम सुविधा के साथ शिक्षा दी जाती है।

समिति द्वारा समाज के लिए श्री 108 आचार्य नेमि सागर जैन धर्मार्थ औषधालय का निर्माण किया गया है। जहाँ नाम मात्र शुल्क पर चिकित्सा दी जाती है। समिति द्वारा निर्मित दन्त चिकित्सालय में आयुर्वेद के वेदाचार्य श्री नरेंद्र शर्मा जी है। समिति द्वारा निर्मित जैन औषधालय में दन्त चिकित्सा प्रियंका शर्मा जी द्वारा दी जाती है। महिलाओं के लिए फिजियोथेरेपी सेंटर का निर्माण भी जैन समिति द्वारा करवाया गया है। जैन महिलाओं द्वारा बच्चो को जैन सिद्धान्तों से अवगत करने के लिए श्री विरागसागर संस्कार पाठशाला चलाई जाती है, ताकि बड़े होकर वे बच्चे जैन सिद्धांतो पर चलकर अपना जीवनयापन करें। पाठशाला प्रति सप्ताह रविवार के दिन सुबह को लगाई जाती है।

इतिहास

प्राचीन शास्त्र उत्तराध्ययन सूत्र में इस्सूकार नगर का कई बार नाम आया है।

“संस्कृत के विद्वान एवं प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ० वासुदेवशरण अग्रवाल का मानना है कि जैन आगम के इस प्राचीन शास्त्र में वर्णित इस्सूकार नगर ही आज का हिसार नगर है।”

दिल्ली से उत्तर-पश्चिम का क्षेत्र भ्रमण संस्कृति से प्रभावित रहा है तथा 2600 वर्ष पूर्व भगवान महावीर स्वामी मगध प्रान्त से विहार कर सिंधु सोमवीर पधारे थे। भगवान महावीर उस समय इस्सूकार नगर भी आये थे तथा इस नगर में 6 जिनेश्वरी दीक्षाएं भी हुई थी। इस की पुष्टि जैन विद्वान व शिक्षाविद् डा० हिम्मतसिंह जैन ने भी की है। शास्त्रों में यह भी उल्लेख आता है कि हिसार के निकट का क्षेत्र भिवानी, दादरी, महेन्द्रगढ़ आदि राजा वर्धन के समय राजपूत जैन बाहुल्य रहा है। इसी का ही परिणाम है कि इस निकटवर्ती क्षेत्र में समय-समय पर भूगर्भ से तीर्थकरों की प्रतिमाएँ प्रकट होती रही है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।