
श्री महावीर जैन मंदिर हथीन
इस वेदी का निर्माण श्री कमलेश जैन धर्मपत्नी श्री कुन्थ प्रसाद जैन जी की माता श्री शकुन्तला देवी धर्मपत्नी श्री निरंजन लाल जैन द्वारा सात दिसम्बर 2018 को किया गया है।
परिचय
श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर हरियाणा राज्य के पलवल जिले से 16 किलोमीटर की दूरी पर हथीन गाँव में स्थित है। मंदिर जी का पंचकल्याणक सन् 1994 में कराया गया है। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व क्षेत्र में अन्य कोई जैन मंदिर नहीं था। क्षेत्र पर जैन साधु महाराज जी का आगमन होता रहता है। एक बार विहार के समय आर्यिका माता जी का आगमन हथीन में हुआ था। उन्होंने जैन समाज से क्षेत्र में एक जैन मंदिर के निर्माण के लिए कहाँ। उस समय मंदिर जी के निर्माण के लिए भूमि देने का कार्य लाला शिवचरण दास जैन जी द्वारा किया गया। माता जी की प्रेरणा एवं स्थानीय जैन समाज के प्रयास से मंदिर जी का निर्माण कार्य आरम्भ हुआ। मंदिर जी का भूमि शिलान्यास सन् 1994 में हुआ। जब मंदिर जी का निर्माण कार्य चल रहा था, उस समय हथीन से 35 किलोमीटर की दुरी पर स्थित नगिना गाँव से एक जैन व्यक्ति द्वारा हथीन जैन समाज से दसलक्षण पर्व के लिए आग्रह किया जाता है। उस समय मंदिर जी में निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिस कारण मंदिर जी में कोई जैन प्रतिमा नहीं थी। हथीन जैन समाज ने पलवल जैन समाज से चन्द्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा लाकर मंदिर जी में विराजित कर दसलक्षण पर्व मनाया। मंदिर जी का पंचकल्याणक सन् 1996 में परम् पूजनीय श्री 108 ज्ञानभूषण जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ है। मंदिर जी में वर्तमान समय में चार वेदिया स्थापित है। मंदिर जी की मूल वेदी ऊपरी तल पर विराजमान है, जिसमें मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान जी की विराजमान है। मूलनायक प्रतिमा के साथ में ही श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान, श्री 1008 आदिनाथ भगवान, श्री 1008 पद्मप्रभु भगवान, श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मूल वेदी के साथ में ही श्री आदिनाथ भगवान एवं श्री वासुपूज्य भगवान जी की वेदी विराजमान है। मंदिर जी के नीचे तल में रत्नमय चौबीसी वेदी विराजमान है, जिसमें स्फटिक से निर्मित प्रतिमाएँ विराजमान है।
“इस वेदी का निर्माण श्री कमलेश जैन धर्मपत्नी श्री कुन्थ प्रसाद जैन जी की माता श्री शकुन्तला देवी धर्मपत्नी श्री निरंजन लाल जैन द्वारा सात दिसम्बर 2018 को किया गया है।”
इस वेदी में विराजमान प्रतिमाओं को एक विशेष रूप से बनाया गया है। चौबीस तीर्थंकर भगवान जी के चिह्नों को आकार देकर प्रतिमा को उनके ऊपर उकेरा गया है। भगवान जिनेन्द्र जी की ऐसी प्रतिमाओं के दर्शन बहुत दुर्लभ है। मंदिर जी में 41 फुट विशाल मानस्तंभ का पंचकल्याणक वर्ष 2018 में श्री 108 ज्ञानभूषण जी महाराज के सानिध्य में हुआ है। मंदिर जी के गर्भगृह में जैन सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी, श्री कैलाश पर्वत, श्री गिरनार जी एवं जैन तीर्थंकरों के चित्र को काँच के ऊपर उकेरे गए है। इन चित्रों के साथ में ही जैन कथाओं का भी चित्रण किया गया है। मंदिर में समय पर जैन साधु महाराज जी का चातुर्मास एवं आगमन हुआ है। मंदिर जी में जैन मुनि श्री 108 ज्ञानभूषण जी महाराज, आर्यिका श्री 105 ज्ञानगंगा माता जी, एलक श्री वैराग सागर जी महाराज का आगमन हुआ है। वर्तमान समय में मंदिर जी में आर्यिका श्री 105 परम् नन्दी माता जी का चातुर्मास चल रहा है। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन समाज के श्रावकों द्वारा पूजा-प्रक्षालन एवं जलाभिषेक कार्य सुचारु रूप से होता है। क्षेत्र में जैन मुनि महाराज जी का आगमन समय-समय पर होता रहता है। उनके आने पर रुकने की व्यवस्था के रूप में त्यागी भवन का निर्माण किया गया है।
धर्मशाला
हथीन गॉँव में एक ही जैन परिवार के पंद्रह घरो का समाज है। जैन परिवार के सदस्य मिलकर मंदिर जी में पूजा प्रक्षाल एवं सभी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। प्रतिवर्ष समाज द्वारा रथ यात्रा पर्व, महावीर जयन्ती एवं दस लक्षण पर्व बड़ी धूम धाम से मनाए जाते है।
इतिहास
पलवल भारत के हरियाणा राज्य का एक मुख्य जिला है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से असी किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। पलवल के साथ में हरियाणा के गुरुग्राम एवं फरीदाबाद अन्य दो राज्य मिलते है। इतिहास की बात करें तो पलवल भारत की आज़ादी में अपना अहम योगदान रखता है। यहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पहली राजनीतिक गिरफ्तारी हुई थी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने पलवल में अपने हाथों से एक कमरे बनवाने के लिए नींव रखी। महात्मा गाँधी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के साथ आज़ादी की लड़ाई में पलवल के स्वतंत्रता सेनानियों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था। महात्मा गाँधी जी के साथ पलवल के लाला गोबिंदराम बेधड़क, दीपचंद सत्याग्रही, लल्लू भाई पटेल, लक्ष्मीनारायण, लछमन दास बंसल, योगेंद्र पाल भारती, लाला भनुआमल मंगला जी ने आज़ादी की लड़ाई में सहयोग किया था। उन्होंने गांधी जी के साथ जेल यात्राएँ भी कीं। पलवल यहाँ पर स्थित बाबा उदास मंदिर, पंचवटी मंदिर, पाण्डव वन, राजा नाहर सिंह किला तथा सैयद शरीफ की दरगाह के लिए दर्शनार्थियों में प्रसिद्ध है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।



