Shyamchand Parshwanath Jain Mandir Hansi
दिगम्बर मंदिर

श्यामचंद दिगम्बर जैन मंदिर हांसी

हिसार, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
हिसार, हरियाणा
हुकुमचन्द जैन पार्क के पास, डडल मौहल्ला, हांसी, हरियाणा 125033
समय
ग्रीष्म ऋतु
सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ·शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक ·
शरद ऋतु
सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ·शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

हांसी में करीब 60 जैन परिवार है। प्रतिदिन भक्तजन अधिक सँख्या मंदिर में आकर देव दर्शन का लाभ उठाते है। जैन समाज द्वारा गुप्त रूप से सामाजिक कार्यो में योगदान दिया जाता रहा है। वर्तमान समिति के सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

भारतवर्ष के प्राचीन एवं ऐतिहासिक नगर हांसी के डडल मौहल्ला में स्थित है श्यामचंद दिगम्बर जैन मंदिर जिसे श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर जी के निर्माण के लिए भूमि देने का कार्य श्री श्याम चन्द जैन जी द्वारा किया गया था। उन्होंने यह भूमि जैन पंचायत को सौंप दी थी। मंदिर जी का निर्माण आज से लगभग 60 वर्ष पूर्व करवाया गया था। इसका इतिहास कुछ इस प्रकार से है की आज से लगभग 60 वर्ष पूर्व हांसी के डडल मौहल्ले में एक विधवा महिला रहती थी जिनको लोग लाहौर वाली बुआ जी के नाम से बुलाते थे। वह महिला जैन धर्म का पालन बड़ी गंभीरता से किया करती थी। उनके घर से प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर काफी दूर पड़ता था। इसलिए उन्होंने अपने ही मौहल्ले में एक जैन मंदिर जी के निर्माण करवाने का निर्णय लिया और खुद ही भूमि खरीदकर मंदिर जी के निर्माण का कार्य शुरू करवाया।

मंदिर जी का संचालन काफी समय तक लाहौर वाली बुआ जी के द्वारा हुआ। उनकी मृत्यु के उपरांत डडल मौहल्ले में रहने वाले जैन भाइयों ने इस मंदिर जी की बागडोर अपने हाथों में ले ली। लेकिन कुछ वर्ष पहले मंदिर की देखरेख में कमी आने के कारण हांसी के श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर की समिति द्वारा मंदिर जी की बागडोर अपने अधीन ले ली गई। पंचायती मंदिर समिति द्वारा मंदिर जी का जीर्णोद्धार भी करवाया गया। मंदिर जी में मूलतः एक ही वेदी है जिसमें मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की विराजित है। मूलनायक प्रतिमा जी के साथ में ही श्री 1008 आदिनाथ भगवान, श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान, श्री 1008 नेमिनाथ भगवान, श्री 1008 महावीर भगवान व अन्य जैन तीर्थंकर भगवान जी की प्रतिमाएँ भी वेदी में विराजमान है। मंदिर जी में समय-समय पर जैन साधु महाराज एवं श्राविकाओं का आगमन होता रहता है। मंदिर जी में प्रथम चातुर्मास वर्ष 1996 ने आर्यिका 105 श्री दृढमति माता जी का हुआ था। वर्तमान में मंदिर जी में आस पास के क्षेत्रों के लोग भी आकर भगवान पार्श्वनाथ जी के दर्शन करते हैं।

धर्मशाला

हांसी में करीब 60-65 जैन परिवार है। प्रतिदिन भक्तजन अधिक संख्या में मंदिर जी में आकर देव दर्शन का लाभ उठाते है। सन् 1953 में धर्मशाला का निर्माण हुआ था। श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला हांसी चोपता बाजार में स्थित है। धर्मशाला का मुख्य द्वार किला बाजार में स्थित है तथा धर्मशाला का पिछला द्वार जैन गली में श्री 1008 दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर जी के साथ में है। धर्मशाला में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था बनाई गई है। धर्मशाला में 10 कमरों का एक ब्लॉक है। जिसमें सभी कमरों में ए.सी. की व्यवस्था है और साथ में अटैच बाथरूम है। धर्मशाला में एक रसोईघर की व्यवस्था भी है। आप अपना भोजन स्वयं भी बना सकते है। धर्मशाला में अन्य कमरे कूलर सुविधा के साथ उपलब्ध है। धर्मशाला में दो ए.सी. हॉल है। जिनका प्रयोग किसी सामाजिक कार्य के लिए किया जाता है।

इतिहास

हांसी का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। हांसी किले के अंदर तलवार बनाने का बहुत बड़ा कारखाना हुआ करता था। यहाँ की बनी हुई तलवारे पूरे इलाके में मशहूर थी। फारसी में तलवार को आसी बोलते हैं। इसलिए इसका नाम असीगढ़ पड़ गया। जो बाद में बिगड़ते-बिगड़ते हांसी रह गया। तोमर वंशीय शासकों ने यहाँ 1153 ई. तक राज किया। बाद में इतिहास प्रसिद्ध सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पूर्वज शाकुम्भरी के चौहान नरेश विसलदेव ने हांसी क्षेत्र जीतकर राज किया। चौहान काल में जैन धर्म यहाँ का राज धर्म बना। उस काल खण्ड में हांसी में भगवान पार्श्वनाथ जी के साथ अन्य भव्य जैन मंदिर थे। सन् 1893 ई. में गांव मसुदपुर में अंगूठी के आकार के तांबे के सिक्के मिले थे जो मोहम्मदशाह व गयासुद्दीन के काल के थे। हांसी से राष्ट्रीय राजमार्ग 9 गुज़रता है, जो इसे पूर्व में रोहतक व दिल्ली और दूसरी ओर हिसार, फतेहाबाद व सिरसा से जोड़ता है। हांसी से राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी बरवाला, टोहाना, जाखल, बुढलाडा, मानसा, भीखी व बठिंडा से जोड़ता है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।