Hansi Seth Govind Rai Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

सेठ गोविंद राय जैन मंदिर हांसी

हिसार, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
हिसार, हरियाणा
कटली मोहल्ला, हांसी, हरियाणा
समय
ग्रीष्म ऋतु
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक ·
शरद ऋतु
सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी की कार्यकारणी समिति श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर, सेठ गोविंद राय, कटली, हांसी है। इस समिति के द्वारा मंदिर जी का कार्य भार संभाला जाता है। वर्तमान समिति के सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

हांसी प्राचीन समय से ही जैन समाज का मुख्य केंद्र बिंदु रहा है। एक समय हांसी में मुख्य धर्म, जैन धर्म हुआ करता था। इसके सबूत के तौर पर हांसी के असीगढ़ किले से जैन प्रतिमाओं का भूगर्भ से प्राप्त होना है। हांसी में स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर जी से थोड़ी आगे कटली मोहल्ला में स्थित है श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर सेठ गोविंद राय मंदिर। मंदिर जी की दूरी हिसार से लगभग 22 किलोमीटर एवं हांसी बस स्टैंड से 4 किलोमीटर की है। बताया जाता है यहाँ पर दिगम्बर जैन समाज के श्री धरणीधर और सेठ गोविंद राय दो परिवार हुआ करते थे। एक दिन सेठ गोविंद राय जी के परिवार के एक सदस्य द्वारा चैत्यालय बनवाने का प्रस्ताव रखा गया। सेठ गोविंद राय जी को भी लगा की एक चैत्यालय होना आवश्यक है तो जैन समाज एवं गोविंद राय जी की सहमति से चैत्यालय का निर्माण करवाया गया। समय बीतने के साथ-साथ चैत्यालय भी प्राचीन होने लगा एवं स्थिति भी बिगड़ने लगी। लगभग 150 वर्ष पुराना चैत्यालय होने के कारण समाज को मंदिर निर्माण की आवश्यकता हुई। सन् 2017 में मंदिर जी का पंचकल्याणक एवं जिर्णोद्धार श्री वीरसागर महाराज जी की प्रेरणा से हुआ। मंदिर जी के निर्माण में मकराना पत्थर का प्रयोग किया गया है जो देखने में बहुत सुंदर लगता है। मंदिर जी का कार्य 2021 में पूर्ण हुआ था। मंदिर जी में मूलतः एक ही वेदी है। वेदी में मूलनायक श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की काले पाषाण से निर्मित प्रतिमा विराजमान है। इस वेदी में कुल 23 प्रतिमाएँ है जिसमें से कुछ प्रतिमाएँ अष्ट धातु की विराजमान है। वेदी में स्वर्ण की चित्रकारी की गई है जो देखने में बहुत सुंदर है। वेदी की परिक्रमा का मार्ग भी गर्भ गृह में बना हुआ है। प्रतिदिन मंदिर जी में लोग आकर पूजा प्रक्षाल एवं जलाभिषेक करते है।

8 photos

अतिशय कथा

मंदिर के पुजारी श्री खेमचंद जैन जी अपने बारे में बताते है कि मंदिर जी में पूजा करते हुए उन्हें अभी एक ही साल हुआ है।

“कई बार रात को सोते समय उन्हें स्वप्न में सर्प दिखाई देते थे।”

एक दिन सुबह जब वह मंदिर जी का द्वार खोलने लगे तो उन्हें वहाँ पर मोटा काले रंग का सर्प दिखाई दिया। जिसे देख कर वो डर गए, उन्होंने तुरंत ही आसपास के लोगों को बुलाया जब वहाँ लोग पहुँचे तब तक सर्प गायब हो चुका था। ऐसी घटना उनके साथ दो बार हो चुकी है।

धर्मशाला

हांसी में दिगम्बर जैन समाज के 50-60 परिवार है। हांसी में तीन दिगंबर जैन मंदिर है, जो थोड़ी थोड़ी दूरी पर स्थित है। श्रावक यहाँ पर दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते है। यात्रियों के लिए हांसी जैन समाज द्वारा दिगंबर जैन धर्मशाला का निर्माण श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर की समिति द्वारा किया गया है। धर्मशाला में 10 कमरों का ब्लॉक है। धर्मशाला में यात्रियों के लिए रसोई घर का भी निर्माण किया गया है धर्मशाला का प्रयोग केवल जैन समाज के लिए ही नहीं अजैन समाज के लोगों के लिए भी उपलब्ध कराया जाता है।

इतिहास

हांसी का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। हांसी किले के अंदर तलवार बनाने का बहुत बड़ा कारखाना हुआ करता था। यहाँ की बनी हुई तलवारे पूरे इलाके में मशहूर थी। फारसी में तलवार को आसी बोलते हैं। इसलिए इसका नाम असीगढ़ पड़ गया। जो बाद में बिगड़ते- बिगड़ते हांसी रह गया। तोमर वंशीय शासकों ने यहाँ 1153 ई. तक राज किया। बाद में इतिहास प्रसिद्ध सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पूर्वज शाकुम्भरी के चौहान नरेश विसलदेव ने हांसी क्षेत्र जीतकर राज किया। चौहान काल में जैन धर्म यहाँ का राज धर्म बना। उस काल खण्ड में हांसी में भगवान पार्श्वनाथ जी के साथ अन्य भव्य जैन मंदिर थे। सन् 1893 ई. में गांव मसुदपुर में अंगूठी के आकार के तांबे के सिक्के मिले थे जो मोहम्मदशाह व गयासुद्दीन के काल के थे। हांसी से राष्ट्रीय राजमार्ग 9 गुज़रता है, जो इसे पूर्व में रोहतक व दिल्ली और दूसरी ओर हिसार, फतेहाबाद व सिरसा से जोड़ता है। हांसी से राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी बरवाला, टोहाना, जाखल, बुढलाडा, मानसा, भीखी व बठिंडा से जोड़ता है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।