Hansi Prachin Digambar Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

हांसी पंचायती जैन मंदिर

हिसार, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
चतुर्थकालीन
पता
हिसार, हरियाणा
जैन गली, क़िला बज़ार, हांसी, हरियाणा
समय
ग्रीष्म ऋतु
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक ·
शरद ऋतु
सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
प्रबंध समिति

हांसी में करीब 60 जैन परिवार है। प्रतिदिन भक्तजन अधिक सँख्या मंदिर में आकर देव दर्शन का लाभ उठाते है। जैन समाज द्वारा गुप्त रूप से सामाजिक कार्यो में योगदान दिया जाता रहा है। वर्तमान समिति के सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, हांसी यहाँ पर विख्यात अतिशय क्षेत्र ‘पुण्योदय तीर्थ’ से लगभग 3 किलोमीटर, हरियाणा राज्य में जिला हिसार से लगभग 25 किलोमीटर और दिल्ली से लगभग 110 कि०मी० की दूरी पर स्थित है। मंदिर जी का निर्माण सन् 1820 से लेकर 1825 के मध्य में बताया जाता है। लेकिन सन् 2014 में यहाँ पर मुनि श्री विशोक सागर जी महाराज आए और उन्होंने मंदिर जी की दशा देखकर आदेश दिया की इस मंदिर जी का जीर्णोद्धार जल्द से जल्द होना चाहिए, अन्यथा यह मंदिर कभी भी ध्वस्त हो सकता है। तब हांसी जैन समाज ने मिलकर व प्रधान सूरज भान जैन और श्री अजित जैन जी ने अपनी पूरी भूमिका निभाते हुए मंदिर का निर्माण कार्य पुनः करवाया। मंदिर जी का जब निर्माण कार्य प्रगति पर था। उस समय भू-गर्भ से दो प्रतिमाएँ एवं एक चरण पादुका प्रकट हुई थी। दोनों प्रतिमाओं एवं चरण पादुका को मंदिर जी में स्थापित किया गया। चरण पादुक पर कुछ लिखा हुआ प्रतीत होता है लेकिन आज तक स्पष्टता के साथ उसको कोई भी पढ़ नहीं सका हैं।

मंदिर जी में कुल तीन वेदियां हैं, दो नीचे तल पर और एक ऊपरी तल पर निर्मित है। मंदिर जी में प्रवेश करते ही दाई ओर आपको एक अति मनमोहक वेदी दिखाई देगी। जिसमें हांसी में असीगढ़ किले से प्राप्त हुई 57 प्रतिमाओं को विराजमान किया गया है। पुण्योदय तीर्थ निर्माण के दौरान इनमें से पाँच प्रतिमाओं को वहाँ पर विराजमान कर दिया गया था। वेदी में मूल प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है। मंदिर जी के भीतर दूसरी वेदी अतः मूल वेदी भी श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है। ऊपरी तल पर वेदी में श्री 1008 महावीर भगवान जी की मूल प्रतिमा विराजमान है, उनके साथ अन्य प्रतिमाएँ भी विराजमान हैं। सभी वेदियो में आप देखेंगे कि बहुत सुंदर स्वर्ण की चित्रकारी की गई है। जो देखने में बहुत ही मनमोहक लगती है। इसी के साथ आपको बहुत ही सुंदर कलाकृतियां, इस भवन में देखने को मिलेगी। मंदिर जी में 24 तीर्थंकर भगवान के सभी चिन्हों को बड़ी ही सुंदर तरीके से चित्रकारी के रूप में दिखाया गया है। सन् 2008 में मुनि श्री विशोक सागर जी महाराज साथ ही उनके संघ के छुल्लक श्री विरंजन सागर जी महाराज का चातुर्मास हुआ। आर्यिका दृढ़मति माता जी एवं उनका का पूरा संघ जिसमें 18 आर्यिकाएँ है उनका भी चातुर्मास मंदिर जी में हुआ है।

10 photos

अतिशय कथा

जब मंदिर जी का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था। तब मंदिर जी के भूगर्भ से दो प्रतिमाएँ एवं एक चरण पादुका प्रकट हुई थी। जब यह प्रतिमाएँ मिली तो मंदिर जी के साथ ही जैन धर्मशाला है। मुनि श्री विशोक सागर जी महाराज और छूल्लक श्री कुलभूषण महाराज जी ने धर्मशाला के एक कमरे में उन दोनों प्रतिमाओं को एक तखत पर विराजमान करवाया और कमरे का ताला लगाया गया। कमरे में जाने का मार्ग केवल एक ही था जो बाहर कमरे के दरवाजे से ताला हटाने पर था। बाहर से यदि कोई कमरे में जाता तो सबको पता चल जाता। अगले दिन छूल्लक श्री कुलभूषण महाराज जी के सामने ही वह दरवाजा खोला गया। लेकिन दरवाजा खुलते ही उनको बड़ी मनमोहक सुगंध आई। सब ने कहा ऐसी मनमोहक सुगंध किसी आम इत्र की नहीं हो सकती। जब वे कमरे के अंदर गए तो उन्होंने देखा वहाँ पर दूध की कुछ बंदे भी पड़ी हुई थी। ऐसा लग रहा था मानों किसी ने अभी प्रतिमाओं का दूध से अभिषेक किया हो।

“कोई आम व्यक्ति बिना ताला खोले कमरे में नहीं जा सकता था अन्तः इस वाक्य उपरांत ऐसा माना जाता है कि यह भगवान का अतिशय ही है जो प्रतिमाओं का अभिषेक खुद देवताओं द्वारा किया गया था।”

धर्मशाला

हांसी में करीब 60-65 जैन परिवार है। प्रतिदिन भक्तजन अधिक संख्या में मंदिर जी में आकर देव दर्शन का लाभ उठाते है। सन् 1953 में धर्मशाला का निर्माण हुआ था। श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला हांसी चोपता बाजार में स्थित है। धर्मशाला का मुख्य द्वार किला बाजार में स्थित है तथा धर्मशाला का पिछला द्वार जैन गली में श्री 1008 दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर जी के साथ में है। धर्मशाला में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था बनाई गई है। धर्मशाला में 10 कमरों का एक ब्लॉक है। जिसमें सभी कमरों में ए.सी. की व्यवस्था है और साथ में अटैच बाथरूम है। धर्मशाला में एक रसोईघर की व्यवस्था भी है। आप अपना भोजन स्वयं भी बना सकते है। धर्मशाला में अन्य कमरे कूलर सुविधा के साथ उपलब्ध है। धर्मशाला में दो ए.सी. हॉल है। जिनका प्रयोग किसी सामाजिक कार्य के लिए किया जाता है।

7 photos

इतिहास

हांसी का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। हांसी किले के अंदर तलवार बनाने का बहुत बड़ा कारखाना हुआ करता था। यहाँ की बनी हुई तलवारे पूरे इलाके में मशहूर थी। फारसी में तलवार को आसी बोलते हैं। इसलिए इसका नाम असीगढ़ पड़ गया। जो बाद में बिगड़ते- बिगड़ते हांसी रह गया। तोमर वंशीय शासकों ने यहाँ 1153 ई. तक राज किया। बाद में इतिहास प्रसिद्ध सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पूर्वज शाकुम्भरी के चौहान नरेश विसलदेव ने हांसी क्षेत्र जीतकर राज किया। चौहान काल में जैन धर्म यहाँ का राज धर्म बना। उस काल खण्ड में हांसी में भगवान पार्श्वनाथ जी के साथ अन्य भव्य जैन मंदिर थे। सन् 1893 ई. में गांव मसुदपुर में अंगूठी के आकार के तांबे के सिक्के मिले थे जो मोहम्मदशाह व गयासुद्दीन के काल के थे। हांसी से राष्ट्रीय राजमार्ग 9 गुज़रता है, जो इसे पूर्व में रोहतक व दिल्ली और दूसरी ओर हिसार, फतेहाबाद व सिरसा से जोड़ता है। हांसी से राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी बरवाला, टोहाना, जाखल, बुढलाडा, मानसा, भीखी व बठिंडा से जोड़ता है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।