
मल्लिनाथ मंदिर सेक्टर 43 गुरुग्राम
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर 43 में स्थित श्री 1008 मल्लिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का निर्माण सन् 2013 से 2014 में जैन समाज द्वारा करवाया गया है। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व सेक्टर 43 के आस पास में अन्य कोई जैन मंदिर नहीं था। धीरे-धीरे क्षेत्र में जैन समाज के परिवारों की संख्या में वृद्धि हो रही थी। लोगों को दर्शन करने दूर के क्षेत्रों पर जाना पड़ता था। जैन समाज द्वारा समिति का गठन किया गया तथा समिति के सभी सदस्यों द्वारा मंदिर जी के निर्माण का निर्णय लिया गया। वर्ष 2013 में मंदिर जी का निर्माण किया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत मंदिर जी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा करवाई गई। मंदिर जी में पंचकल्याणक आर्यिका श्री 105 ज्ञानमती माता जी के सानिध्य में किया गया है। मंदिर जी के निर्माण से स्थानीय जैन समाज के लोगों को दर्शन करने किसी दूसरे क्षेत्र पर नहीं जाना पड़ता है। सभी लोग इसी मंदिर जी में आकर दर्शन करते है तथा धर्मलाभ अर्जित करते है।
मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 मल्लिनाथ भगवान जी की है। मूलनायक प्रतिमा के साथ में ही श्री 1008 आदिनाथ भगवान, श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान, श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान एवं श्री 1008 महावीर भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी में प्रतिदिन 200 से 250 जैन परिवार आकर पूजा-प्रक्षाल एवं शान्तिधारा करते है। प्रतिवर्ष जैन समाज द्वारा दसलक्षण पर्व एवं महावीर जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई जाती है।
धर्मशाला
वर्तमान में गुरुग्राम हर प्रकार की सुविधाओं से युक्त एक इंडस्ट्रियल हब बन चुका है, जहाँ भिन्न-भिन्न समुदाय के लोग एक साथ रहते है। गुरुग्राम में लगभग सात सौ से आठ सौ जैन परिवारों का समाज है। क्षेत्र में कई जैन मंदिर स्थापित है, प्रत्येक मंदिर जी के लिए समिति का निर्माण किया गया है। गुरुग्राम के सेक्टर 43 में श्री 1008 मल्लिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। मंदिर जी में समय-समय पर जैन मुनि महाराज जी का आगमन होता रहता है। मुनि महाराज जी के आने पर उनके विश्राम की व्यवस्था मंदिर जी में निर्मित कमरों में की जाती है। मंदिर जी से छह किलोमीटर की दुरी पर गुरुग्राम सदर बाजार में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। मंदिर जी के साथ में ही जैन धर्मशाला निर्मित है। धर्मशाला में किसी दूर के क्षेत्र से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए रुकने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है। क्षेत्र में जब भी जैन मुनि महाराज जी का आगमन होता है तो उनके रुकने की व्यवस्था धर्मशाला के पास ही में निर्मित त्यागी भवन में की जाती है। धर्मशाला के साथ में भगवान पार्श्वनाथ चैरिटेबल मेडिकेयर सेंटर चलाया जाता है, जिसमें होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी सेंटर, आई सेंटर, डेन्टिस्ट, बच्चों के स्पेशल डॉक्टर, स्कीन के डॉक्टर अदि की सुविधा उपलब्ध है।
इतिहास
गुरुग्राम या गुड़गाँव हरियाणा राज्य का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। चण्डीगढ़ और मुम्बई के बाद यह भारत का तीसरा सबसे ज्यादा पर-कैपिटा इनकम वाला नगर है। लोकमान्यता अनुसार महाभारत काल में इन्द्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) के राजा युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दिया था। उनके नाम पर ही इसे गुरुग्राम कहा जाने लगा, जो कालांतर में बदलकर गुड़गांव हो गया था। गुरुग्राम यह नगर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



