Munisuvratnath Mandir Sec 15 Gurugram
दिगम्बर मंदिर

मुनिसुव्रतनाथ मंदिर सेक्टर-15 गुरुग्राम

गुरुग्राम, हरियाणा
श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
गुरुग्राम, हरियाणा
दिल्ली रोहतक मेन रोड, सेक्टर-15 (पार्ट-1), गुरुग्राम, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हरियाणा के जिला गुरुग्राम में सेक्टर-15 (पार्ट-1) में स्थित है। मंदिर जी के निर्माण से जुड़ा एक वाक्य बताया जाता है कि पहले क्षेत्र में आस-पास कोई जैन मंदिर नहीं था। गुरुग्राम के सेक्टर-15 (पार्ट-1) में धीरे-धीरे जैन समाज का बसाव हो रहा था। उस समय जैन समाज के संरक्षक श्री कंवर सैन जैन थे। उसी समय परमपूज्य आचार्य श्री 108 बाहुबली महाराज जी का आगमन गुरुग्राम में हुआ। उन्होंने क्षेत्र को देखकर श्री कंवर सैन जी से कहा कि क्षेत्र में जैन समाज की संख्या में वृद्धि हो रही है तथा जल्द ही क्षेत्र में जैन मंदिर जी का निर्माण किया जाए। महाराज जी की आज्ञा पाकर श्री कंवर सैन जी ने अपनी हिस्से की धनराशि से मंदिर जी के निर्माण के लिए भूमि खरीदकर चैत्यालय का निर्माण कराया। उनकी इच्छा थी कि वेदी में मूलनायक प्रतिमा उनके द्वारा स्थापित की जाए। इस इच्छा को उन्होंने जैन समाज के सदस्यों से साझा किया तथा सभी सदस्यों की अनुमति से श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की प्रतिमा को मूलनायक के रूप में विराजमान किया।

वेदी में मूलनायक प्रतिमा को मिलाकर कुल नौ प्रतिमाएँ विराजमान है, जिसमे श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी, श्री 1008 शीतलनाथ भगवान जी, श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान जी, श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी, श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी, श्री 1008 महावीर भगवान जी, श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी के साथ चौबीसी प्रतिमा विराजमान है। वेदी में अन्य आठ प्रतिमाओं को स्थानीय जैन समाज के आठ परिवारों द्वारा विराजित किया गया है। वर्ष 2013 में मंदिर जी में आचार्य श्री 108 पय सागर जी महाराज का चातुर्मास हुआ था, उसी समय मंदिर जी में प्रतिमाओं के अभिषेक के लिए कुंए का निर्माण किया गया था। प्रतिमाओं के अभिषेक के लिए इसी कुंए के जल का ही प्रयोग किया जाता है। मंदिर जी के गर्भगृह में शिखर के अंदर सुन्दर चित्रकला का प्रयोग जैन कथाओं को दर्शाने के लिए किया गया है। प्रतिदिन मंदिर जी में पूजा-प्रक्षाल तथा अभिषेक सुचारु रूप से होता है।

9 photos

धर्मशाला

भारत की राजधानी दिल्ली से सटा गुरुग्राम हर प्रकार की सुविधाओं से युक्त एक इंडस्ट्रियल हब बन चुका है। गुरुग्राम में लगभग सात सौ से आठ सौ जैन परिवारों का समाज है। क्षेत्र में कई जैन मंदिर निर्मित है प्रत्येक मंदिर जी के लिए समिति का निर्माण किया गया है। गुरुग्राम के ही सेक्टर 15 में स्थित है श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर। मंदिर जी में आने वाले श्रावकों की शुद्धता का महत्वपूर्ण ध्यान रखा गया है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उनके लिए रुकने की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। मंदिर जी में मुनि महाराज जी का भी आगमन होता रहता है। महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था त्यागी भवन में की जाती है। मंदिर जी में स्वाध्या के लिए ज्ञान कक्ष भी निर्मित है जिसका उपयोग महाराज जी के आने पर प्रवचन हॉल के रूप में भी किया जाता है।

इतिहास

गुरुग्राम या गुड़गाँव हरियाणा राज्य का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। चण्डीगढ़ और मुम्बई के बाद यह भारत का तीसरा सबसे ज्यादा पर-कैपिटा इनकम वाला नगर है। लोकमान्यता अनुसार महाभारत काल में इन्द्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) के राजा युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दिया था। उनके नाम पर ही इसे गुरुग्राम कहा जाने लगा, जो कालांतर में बदलकर गुड़गांव हो गया था। गुरुग्राम यह नगर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।