Gohana Prachin Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर600+ yrs temple age

गोहाना प्राचीन जैन मंदिर

सोनीपत, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
500-1000 वर्ष
पता
सोनीपत, हरियाणा
होली मौहल्ला, गोहाना, सोनीपत, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर, गोहाना जिसका निर्माण आज से 600 वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा करवाया गया था। मंदिर जी की दीवारो को देखकर ही मंदिर जी की प्राचीनता का अनुमान लगाया जा सकता है। समय-समय पर मंदिर जी का जीर्णोद्धार भी समाज द्वारा होता रहा है। मंदिर के गर्भगृह में सुन्दर चित्रकला के द्वारा अद्भुत जैन छवियों के रंग-बिरंगे चित्र, भगवान के विभिन्न रूपों की प्रतिष्ठाएं एवं तीर्थंकरों की वीर लीलाओं को दिखाया हुआ हैं। जो हमें इन चित्रों के माध्यम से भगवान के विभिन्न अवतारों के चित्रण एवं आकाश-मंडल में तीर्थंकरों के दिव्य वाहनों की विविधता को स्वर्ण की चित्रकला द्वारा दर्शाता है। जो देखने में बहुत ही सुन्दर प्रतीत हो रही है। इन चित्रकलाओं का कार्य भी पूर्व में जैन समाज द्वारा, मंदिर जी के निर्माण के समय किया गया था। वर्तमान में मंदिर जी में पाँच भगवान जिनेन्द्र एवं एक माता पद्मावती जी की वेदी स्थापित है। मंदिर जी की मूल वेदी को समवशरण के रूप में बनाया गया है। मूल वेदी में श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की 600 वर्ष प्राचीन प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी की द्वितीय वेदी में महावीर भगवान जी की मूल प्रतिमा के साथ अन्य प्राचीन प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की तृतीय वेदी में श्री चन्द्रप्रभु भगवान जी की मूल प्रतिमा के साथ अन्य जैन प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की चौथी वेदी भगवान नेमिनाथ जी की है एवं पाँचवी वेदी में चौबीसी विराजमान है। मंदिर जी के गर्भगृह में ही माता पद्मावती जी की वेदी स्थापित है जिनके प्रत्येक शुक्रवार के दिन बड़ी संख्या में भक्तजन आकर दर्शन करते है। मंदिर जी में बहुत ही प्राचीन अन्य प्रतिमाएँ भी विराजमान है। जिनकी पुष्टि करना मुश्किल है की ये प्रतिमाएँ कितनी प्राचीन होंगी। मंदिर जी में समय-समय पर जैन मुनि महाराज जी का आगमन होता रहता है। मंदिर जी में सर्व प्रथम वर्ष 1934 में जैन आचार्य श्री नमिसागर जी महाराज का चातुर्मास गोहाना में हुआ। इसके बाद आचार्य श्री देशभूषण जी महाराज का 1956 में आगमन हुआ। सन् 1998 में जब आर्यिका 105 सवस्ति भूषण माता जी मंदिर जी में रुकी हुई थी, तो रात के समय मंदिर जी में से तेज-तेज घंटियों एवं नगाड़ो की धवनियाँ सुनाई देने का वाक्य घटित हुआ।

“माना जाता है, उनके आगमन पर यह देवों द्वारा दिया गया कोई संकेत था।”

समय-समय पर मंदिर जी में अतिशय भी देखने को मिलते रहे है।

18 photos

धर्मशाला

गोहाना में वर्तमान में 50 से 60 जैन परिवार का समाज है। जैन समाज द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। जैन समाज द्वारा क्षेत्र में आने वाले जैन साधु महाराज के लिए त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उनके लिए रुकने की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा की जाती है। जैन समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला में दो बड़े हॉल एवं दो कमरे निर्मित है। मंदिर जी के परिसर में ही एक प्रवचन हॉल का निर्माण किया गया है।

इतिहास

गोहाना शहर हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित है। यह सोनीपत जिले के पश्चिम में, सोनीपत शहर से 40 किमी दूर स्थित है। पहले यह रोहतक जिले का हिस्सा था। गोहाना हरियाणा की सबसे पुरानी तहसील है। इसे 1826 में अंग्रेजों द्वारा एक तहसील घोषित किया गया था। प्राचीन काल में, गोहाना को गांवभवन के नाम से जाना जाता था और यह एक पवित्र स्थान माना जाता था। एक तहसील शहर होने के नाते, शहर में विभिन्न समुदायों के लोग निवास करते हैं। यहाँ एक समय 500 से अधिक जैन परिवारों का समाज हुआ करता था।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।