
गोहाना महावीर जैन मंदिर जी
Gohana is the oldest Tehsil (administrative division) of Haryana.
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
गोहाना की पुरानी मंडी में स्थित है, श्री 1008 महावीर भगवान दिगम्बर जैन मंदिर। वर्ष 1975 में पंडित पद्मन कुमार शास्त्री जी का आगमन गोहाना में हुआ था। वे चाहते थे कि मंदिर जी में प्रथम पंचकल्याणक उनके द्वारा किया जाए इसलिए उन्होंने स्थानीय जैन समाज से मंदिर जी के पंचकल्याणक की माँग करी। उस समय जैन आचार्य श्री 108 विद्यानन्द जी महाराज गोहाना में ही थे, अन्तः पंडित पद्मन कुमार शास्त्री एवं आचार्य श्री 108 विद्यानन्द जी महाराज के सानिध्य में मंदिर जी का पंचकल्याणक हुआ। मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें मूलनायक श्री 1008 महावीर भगवान जी की सफेद पाषाण की पद्मासन प्रतिमा विराजमान है। वेदी में विराजित श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की अष्टधातु की प्रतिमा देखने से अति प्राचीन प्रतीत होती है। यह प्रतिमा जी 1700 वर्ष के लगभग प्राचीन है जो पूर्व में गोहाना से तीन से चार किलोमीटर की दुरी पर स्थित नगर गाँव में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान थी।
वर्ष 1947 के दौरान भारत-पाकिस्तान विभाजन के कारण क्षेत्र में हिंसा का वातावरण बना हुआ था। उस समय जैन समाज द्वारा प्रतिमाओं को मंदिर जी से सुरक्षित निकालकर भटगांव मंदिर जी में स्थापित किया गया। बाद में सब कुछ शांत हो जाने के पश्चात प्रतिमाओं को गोहाना मंदिर जी की एक वेदी में रखा गया था। अंत में जैन समाज द्वारा प्रतिमा जी को महावीर मंदिर जी में विराजमान किया गया। इसी वेदी में पार्श्वनाथ भगवान जी की चाँदी से निर्मित प्रतिमा भी विराजमान है। मूल प्रतिमा के साथ अन्य तीर्थंकरो की प्रतिमाएँ भी वेदी में स्थापित है। मंदिर जी की वेदी में स्वर्ण एवं गर्भगृह में काँच का कार्य किया गया है। प्रतिदिन मंदिर जी में पूजा-प्रक्षाल एवं जलभिषेक नियमित रूप से जैन समाज के श्रावको द्वारा किया जाता है। प्रतिवर्ष रथ यात्रा के पावन अवसर को क्षेत्र के सभी निवासी धूमधाम से मनाते है।
अतिशय कथा
वर्ष 1975 में पंचकल्याणक के बाद पुरे क्षेत्र में रथ यात्रा को घुमाया जा रहा था। रथ यात्रा के पूरा होने पर जैसे ही प्रतिमाओं को रथ से उतारा गया साथ ही तेज-तेज हवाए चलनी शुरू हो गयी। लोग बताते है की हवाए इतनी तेज थी की टैंट भी उड़कर दूर-दूर जा गिरे। एक अन्य वाक्य भी इसी दौरान हुआ, पंचकल्याणक के अवसर पर दूर के क्षेत्रों से लोग आए हुए थे। सभी लोगो के लिए लडू का निर्माण किया गया था, लेकिन लोगो की संख्या अधिक होने के कारण समाज के लोगो ने पंडित जी से कहा की लडू पर्याप्त मात्रा में नहीं है। अन्यथा इससे समाज का अपमान होगा। पंडित जी ने एक चादर को लडुओ के ऊपर रखकर ढक दिया। उन्होंने समाज के लोगो से कहा की लडुओ को बिना चादर उठाए लोगो में बाँट दिया जाए। अन्तः ऐसा ही किया गया अवसर पर आए सभी लोगो को लडू प्राप्त हुए, जब चादर को उठाकर देखा गया तो अभी भी चार लडू बचे हुए थे।
धर्मशाला
गोहाना में 50 से 60 जैन परिवार का समाज है। जैन समाज द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। जैन समाज द्वारा क्षेत्र में आने वाले जैन साधु महाराज के लिए त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उनके लिए रुकने की व्यवस्था भी जैन समाज द्वारा की जाती है। जैन समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला में दो बड़े हॉल एवं दो कमरे निर्मित है।
इतिहास
गोहाना शहर हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित है। यह सोनीपत जिले के पश्चिम में, सोनीपत शहर से 40 किमी दूर स्थित है। पहले यह रोहतक जिले का हिस्सा था। गोहाना हरियाणा की सबसे पुरानी तहसील है। इसे 1826 में अंग्रेजों द्वारा एक तहसील घोषित किया गया था। प्राचीन काल में, गोहाना को गांवभवन के नाम से जाना जाता था और यह एक पवित्र स्थान माना जाता था। एक तहसील शहर होने के नाते, शहर में विभिन्न समुदायों के लोग निवास करते हैं। यहाँ एक समय 500 से अधिक जैन परिवारों का समाज हुआ करता था।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



