Ganaur Prachin Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

गन्नौर प्राचीन जैन मंदिर

सोनीपत, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
1000-2000 वर्ष
पता
सोनीपत, हरियाणा, 131001
मेन बाजार, गन्नौर, सोनीपत, हरियाणा
समय
सुबह 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के संचालन हेतु श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति के सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर गन्नौर मेन बाजार में स्थित एक प्राचीन एवं अतिशयकारी मंदिर है। मंदिर जी का निर्माण आज से डेढ़ सौ से दो सौ वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा करवाया गया था। उस समय मंदिर जी के आस पास काफी संख्या में जैन परिवार हुआ करते थे लेकिन इसके बावजूद भी यहाँ कोई जैन मंदिर नहीं था। उस समय क्षेत्र पर एक श्वेताम्बर मुनि महाराज जी का आगमन होता रहता था। उनके विहार पर रुकने की व्यवस्था एक व्यक्ति की बैठक में की जाती थी। वे बहुत ही सरल एवं धार्मिक स्वभाव के व्यक्ति थे। एक दिन उन व्यक्ति एवं क्षेत्र पर आये महाराज जी के बीच मंदिर जी के निर्माण को लेकर विवाद हो गया। जिस कारण उन व्यक्ति द्वारा बैठक में ही चैत्यालय का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। उस समय यात्रा के अधिक साधन नहीं होते थे। उन्होंने पैदल ही गुहना जाकर मंदिर जी में से एक प्रतिमा, जिनवाणी माता जी एवं कुछ हस्तलिखित शास्त्रों को लाकर बैठक में विराजित कर दिया। धीरे-धीरे बैठक में क्षेत्रफल का विस्तार कर चैत्यालय का रूप दे दिया गया। उन व्यक्ति के उपरांत जैन समाज द्वारा चैत्यालय का संचालन किया जाने लगा। जैन समाज द्वारा मिलकर वर्ष 1934 में मंदिर जी का जीर्णोद्धार करवाया गया। जैन समाज द्वारा चैत्यालय के ऊपर शिखर का निर्माण करवाकर चैत्यालय को मंदिर जी का ही रूप दे दिया गया। मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें मूलनायक प्रतिमा संवत 1229 की भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ जी की है। मूलनायक प्रतिमा के साथ श्री आदिनाथ भगवान एवं पद्मप्रभु भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर में ही कुछ प्राचीन हस्तलिखित शास्त्र एवं जिनवाणी माता जी भी विराजमान है।

अतिशय कथा

बताया जाता है की मंदिर जी में एक व्यक्ति ने भगवान के अभिषेक के दौरान कुछ गलती कर दी थी।

“जिसके कारण एक अतिशय हुआ और वह व्यक्ति दूर जाकर गिरा।”

उस व्यक्ति ने तीन बार उठने का प्रयास किया लेकिन वह जब भी उठता फिर से अतिशय के कारण पीछे जाकर गिरता। अन्तः उस व्यक्ति ने एवं वहाँ उपस्थित लोगो ने भगवान के आगे क्षमा याचना की और तब वह व्यक्ति ठीक से उठ पाया। वर्तमान में श्री नरेंद्र कुमार जैन जो मंदिर जी में पूजा प्रक्षाल करते है उनके द्वारा बताया जाता है कि पहले उनके पिता लाला श्री फकीर चंद जैन द्वारा ही मंदिर जी में पूजा प्रक्षालन किया जाता था। वे प्रतिदिन मंदिर जी में आकर भगवान का अभिषेक एवं पूजा प्रक्षाल किया करते थे। एक दिन फकीर चंद जैन जी मंदिर जी में पूजा प्रक्षाल के लिए आए तो उन्हें इस बार मंदिर जी में एक व्यक्ति दिखाई दिया। वह देखने से कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु साक्षात देव की भाँति प्रतीत हो रहे थे। लाला फकीर चंद जैन तुरंत ही जैन समाज को उनके बारे में बताने के लिए जाते है। जब वे लौटकर वापिस आए तब तक वह व्यक्ति वहाँ से जा चूका थे। अन्तः इस वाक्य उपरांत यह माना गया की मंदिर जी में देवो का आगमन होता रहता है।

धर्मशाला

गन्नौर में लगभग सौ जैन परिवारों का समाज है। जैन परिवारों द्वारा हर प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है। गन्नौर में कुल तीन दिगम्बर जैन मंदिर है जिनमें में से श्री 1008 दिगम्बर जैन गुप्तिसागर तीर्थक्षेत्र गन्नौर जी.टी. रोड पर एवं दो मंदिर गन्नौर शहर में स्थित है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी में आने वाले श्रावकों के लिए हर प्रकार की सुविधा का प्रबंध करवाया जाता है ताकि उन्हें दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। जो यात्री किसी दूर के क्षेत्र से गन्नौर शहर में स्थित दिगम्बर जैन मंदिरों के दर्शन करने आते है उनके लिए रुकने की व्यवस्था जैन समाज द्वारा निःशुल्क ही पुरानी मंडी गन्नौर में स्थित जैन धर्मशाला में निर्मित आठ कमरों में की जाती है। क्षेत्र में जैन समाज द्वारा निर्मित सी सी ए एस विद्यामंदिर स्कूल एवं सी सी ए एस जैन गर्ल्स कॉलेज के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। क्षेत्र में जैन मुनि-महाराज जी का भी आगमन समय-समय पर होता रहा है। महाराज जी के आगमन पर विश्राम की व्यवस्था जैन धर्मशाला में निर्मित त्यागी भवन में की जाती है।

इतिहास

सोनीपत से मात्र बीस किलोमीटर की दुरी पर स्थित है गन्नौर का शहर। यह भारत की राजधानी दिल्ली से 58 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार गन्नौर की जनसंख्या पैंतीस हजार थी जिसमें लगभग उनीस हजार पुरुष और सौलह हजार महिलाएं थीं। गन्नौर जी.टी. रोड पर स्थित गुप्ती धाम दिगंबर जैन मन्दिर सोनीपत ही नहीं बल्कि दूर-दूर के क्षेत्रों से दर्शनार्थियों को अपनी और आकर्षित करता है। इसके अलावा गनौर शहर में भी दो दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। जिनमें से एक मंदिर गन्नौर पुरानी मंडी में श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर व दूसरा गन्नौर मेन बाजार चौक पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर जी के नाम से स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे के माध्यम से इसकी राष्ट्रीय राजधानी से बेहतरीन कनेक्टिविटी है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।