Firozpur Jhirka Panchayati Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर100+ yrs temple age

फिरोजपुर झिरका पंचायती जैन मंदिर

नूँह, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
1000-2000 वर्ष
पता
नूँह, हरियाणा
मेन बाजार, फिरोजपुर झिरका, नूंह, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, फिरोजपुर झिरका में स्थित है। मंदिर जी का निर्माण आज से दो सौ वर्ष पूर्व लाला दौलत राम जी के द्वारा अपने एवं अपने परिवार के लिए किया गया था। उन्होंने दुकानों के ऊपर कमरे में ही चैत्यालय का निर्माण किया था। बाद में उन्होंने चैत्यालय को जैन पंचायत को सौंप दिया। उस समय क्षेत्र में यह भ्रान्ति फैल गई थी कि मंदिर जी के शिखर की छाया लोगों के घरों पर नहीं पड़नी चाहिए, यह अशुभ होता है। इसलिए काफी समय तक मंदिर जी के ऊपर शिखर का निर्माण नहीं किया गया लेकिन वर्तमान समय में मंदिर जी की वेदी के ऊपर शिखर का निर्माण किया गया है। मंदिर जी की मूल वेदी का निर्माण छ्जूमल जैन परिवार द्वारा करवाया गया है।

मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मूल प्रतिमा के साथ तीन मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की, अन्य दो पार्श्वनाथ भगवान जी की, एक चंद्रप्रभु भगवान एवं एक सिद्ध भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। पहले मूल प्रतिमा किसी कारणवस खंडित हो गई थी। जैन समाज द्वारा वर्ष 1957 में मंदिर जी में पंचकल्याणक हुआ। जिसमें पार्श्वनाथ भगवान जी की नई प्रतिमा विराजमान करके वेदी का नवीकरण किया गया। मंदिर जी की दूसरी वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पुष्पदंत भगवान जी की है। इसके साथ आदिनाथ भगवान, चंद्र प्रभु भगवान, नेमिनाथ भगवान, पदम प्रभु भगवान, पारसनाथ भगवान, वासुपूज्य भगवान, शांतिनाथ भगवान एवं महावीर भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। चन्द्रप्रभु भगवान जी की यह प्रतिमा पास में ही सरस्वती पब्लिक स्कूल के कुंए से प्राप्त हुई थी। जैन समाज द्वारा प्रतिमा का पंचकल्याणक करवाकर मंदिर जी की वेदी में विराजित किया गया है।

मंदिर जी की तीसरी वेदी में विराजित है अत्यंत ही दुर्लभ एवं आकर्षिक और अलौकिक प्रतीत होती प्रतिमा जो एक ही शिला पर श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की पद्मासन एवं उनके दाई व बाई ओर भरत और बाहुबली भगवान जी की खड्गासन प्रतिमा के रूप में निर्मित है। इस प्रतिमा को 10 किलोमीटर दूर देहरा से प्राप्त किया गया था। यह प्रतिमा देहरा में कुंए के पास रखी हुई थी। इस शिला का मुस्लिम समाज के लोग कपड़े धोने के लिए उपयोग करते थे। बाद में जब किसी ने इस प्रतिमा के बारे में जैन समाज को बताया तो उन्होंने तुरंत ही प्रतिमा को वहाँ से लाने का निर्णय लिया। जैन समाज ने एकत्रित होकर प्रतिमा को वहां से लाकर मंदिर जी में रख दिया। प्रतिमा जी का नासिका का भाग खंडित था जिस कारण प्रतिमा जी 15 से 20 साल प्रतिमा मंदिर जी में ही रखी रही। बाद में जैन समाज द्वारा प्रतिमा को वेदी में विराजमान करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए उन्होंने जैन साधु महाराज जी से पूछा। जब जैन साधु महाराज जी ने प्रतिमा को विराजमान करने की अनुमति दी तो 2012 में प्रतिमा का नासिका का भाग मूर्तिकारों द्वारा स्वस्थ करवाकर प्रतिष्ठित करके वेदी में विराजमान किया गया।

मंदिर जी की चौथी वेदी में शांतिनाथ भगवान जी की मूल प्रतिमा के साथ कुन्थुनाथ भगवान एवं अरहनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर जी में पंचमेरू भी विराजमान है। बताया जाता है जैन समाज को यह पंचमेरू मंदिर जी में एक पेटी से प्राप्त हुए थे, जो 100 वर्ष से अधिक प्राचीन बताये जाते है। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन समाज के लोग आकर पूजा-प्रक्षाल एवं जलाभिषेक करके अपने जीवन को सफल बनाते है।

18 photos

धर्मशाला

फिरोजपुर झिरका में लगभग 150 जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी के हर कार्यों में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया जाता है। मंदिर जी में प्रतिदिन पूजा-प्रक्षाल के लिए आने वाले श्रावको की शुद्धता का पूरा ध्यान रखा गया है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उसके लिए उचित व्यवस्था का प्रबंध भी जैन समाज द्वारा किया जाता है। सन् 1996 में जैन मुनि श्री 108 ज्ञानभूषण जी के गुरु श्री 108 शान्तिसागर जी की समाधि फिरोजपुर झिरका में हुई। उनकी इच्छा थी कि आर्थिक रूप से कमजोर समाज की कन्याओं के लिए एक कन्या विद्यालय का निर्माण किया जाना चाहिए। उनकी यह इच्छा जैन समाज ने वर्ष 1996 में जैन कन्या विद्यालय की नींव डालकर पूरी की। 1999 में विद्यालय बनकर तैयार हो गया, तथा विद्यालय का नाम श्री शान्तिसागर जैन कन्या महाविद्यालय रखा गया। बाद में इसके परिसर में ही जैन हाई स्कूल का भी निर्माण किया गया।

इतिहास

फिरोजपुर झिरका भारत के हरियाणा राज्य के नूहं ज़िले में स्थित एक नगर है। नूहं जिला भारत के हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक है। इसमें 1,860 वर्ग किलोमीटर (720 वर्ग मील) और 10.9 लाख जनसंख्या का क्षेत्रफल है। यह उत्तर में गुड़गांव जिले, पश्चिम में रेवारी जिला और पूर्व में फरीदाबाद और पलवल जिलों से घिरा है। यह मुख्य मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र हैं। यह हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान का आधुनिक दक्षिणी भाग है। मेवात में अरावली पर्वत के कई पहाड़ी पर्वत हैं। यह कई शताब्दियों तक अपने निवासियों के हिंसक चरित्र के लिए प्रसिद्ध था जिन्होंने हर बार तुर्क, पठान, मुगल और दिल्ली में ब्रिटिश शासकों को बहुत परेशान किया था। मुगल काल में, मेवात ने दिल्ली और आगरा के सुबा को अपना हिस्सा बना लिया था। इसके सबसे प्रसिद्ध शहर नारनौल, कोटिला, इंदौर, अलवर, तिजारा और रेवाड़ी थे। जिले में मुख्य व्यवसाय संबद्ध और कृषि आधारित गतिविधियों के साथ कृषि है। पशुपालन विशेष रूप से डेयरी, लोगों के लिए आय का माध्यमिक स्रोत है और जो लोग अरावली की पहाड़ी रेंज के करीब रहते हैं, वे भेड़ों और बकरियों को भी रखते हैं।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।