
फिरोजपुर झिरका लाला हरकंठ राय मंदिर
श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर फिरोजपुर झिरका, अतिशय क्षेत्र तिजारा जी से लगभग बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
“श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर फिरोजपुर झिरका, अतिशय क्षेत्र तिजारा जी से लगभग बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।”
मंदिर जी का निर्माण आज से 150 वर्ष पूर्व लाला हरकंठ राय जी के द्वारा करवाया गया था। बाद में उनके परिवार द्वारा मंदिर जी को जैन समाज को सौंप दिया गया। फिरोजपुर झिरका में तीन जैन मंदिर है। सभी जैन मंदिरो के लिए अलग पंचायत का निर्माण किया गया है। वर्तमान में मंदिर जी का संचालन जैन पंचायत फिरोजपुर झिरका द्वारा किया जाता है। मंदिर जी का कुल क्षेत्रफल चार हजार वर्गगज भूमि पर विस्तृत है। पहले मंदिर जी के ऊपर शिखर नहीं था इसलिए जैन समाज के द्वारा 51 फिट ऊँचे शिखर का निर्माण करवाया गया। वर्तमान में मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है, जिसमें मूलनायक श्री 1008 अजितनाथ भगवान जी की प्रतिमा है। मूलनायक प्रतिमा के अतिरिक्त वेदी में श्री पार्श्वनाथ भगवान, श्री आदिनाथ भगवान, श्री महावीर भगवान, श्री चन्द्रप्रभु भगवान, श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान, श्री शान्तिनाथ भगवान, सिद्ध भगवान एवं श्री नन्दीश्वर जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। सभी प्रतिमाएँ प्राचीन एवं अतिशयकारी है। प्रतिमाओं को सुरक्षित रखने के लिए वेदी के ऊपर कांच के कक्ष का निर्माण किया गया है। आज से ग्यारह से बारह वर्ष पूर्व मंदिर जी में चोरी हो गई थी। जिसमें कुछ अष्ट धातु से निर्मित जैन प्रतिमाएँ एवं कीमती सामान जैसे चाँदी के छत्र एवं भावमण्डल आदि चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। बहुत ढूंढ़ने पर भी प्रतिमाएँ जैन समाज को वापिस नहीं मिली। इसलिए मंदिर जी में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। अतिशय क्षेत्र तिजारा जी मात्र बीस किलोमीटर दूर होने के कारण जब भी जैन साधु महाराज जी का आगमन तिजारा जी अतिशय क्षेत्र में होता है तो वे इस मंदिर जी में भी अवश्य आते है। उनके आगमन पर रुकने की व्यवस्था दिगम्बर जैन भवन को त्यागी भवन में करके की जाती है। प्रतिदिन सुचारु रूप से प्रतिमाओं का पूजा प्रक्षाल एवं जलाभिषेक होता है। मंदिर जी में दूर के क्षेत्र से आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग एवं कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है। मंदिर जी के साथ में दुकाने बनी हुई है। सभी दुकानों का संचालन मंदिर समिति के अंतर्गत आता है।
धर्मशाला
फिरोजपुर झिरका में लगभग 150 जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा मंदिर जी के हर कार्यों में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया जाता है। मंदिर जी में प्रतिदिन पूजा-प्रक्षाल के लिए आने वाले श्रावको की शुद्धता का पूरा ध्यान रखा गया है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उसके लिए उचित व्यवस्था का प्रबंध भी जैन समाज द्वारा किया जाता है। सन् 1996 में जैन मुनि श्री 108 ज्ञानभूषण जी के गुरु श्री 108 शान्तिसागर जी की समाधि फिरोजपुर झिरका में हुई। उनकी इच्छा थी कि आर्थिक रूप से कमजोर समाज की कन्याओं के लिए एक कन्या विद्यालय का निर्माण किया जाना चाहिए। उनकी यह इच्छा जैन समाज ने वर्ष 1996 में जैन कन्या विद्यालय की नींव डालकर पूरी की। 1999 में विद्यालय बनकर तैयार हो गया, तथा विद्यालय का नाम श्री शान्तिसागर जैन कन्या महाविद्यालय रखा गया। बाद में इसके परिसर में ही जैन हाई स्कूल का भी निर्माण किया गया।
इतिहास
फिरोजपुर झिरका भारत के हरियाणा राज्य के नूहं ज़िले में स्थित एक नगर है। नूहं जिला भारत के हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक है। इसमें 1,860 वर्ग किलोमीटर (720 वर्ग मील) और 10.9 लाख जनसंख्या का क्षेत्रफल है। यह उत्तर में गुड़गांव जिले, पश्चिम में रेवारी जिला और पूर्व में फरीदाबाद और पलवल जिलों से घिरा है। यह मुख्य मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र हैं। यह हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान का आधुनिक दक्षिणी भाग है। मेवात में अरावली पर्वत के कई पहाड़ी पर्वत हैं। यह कई शताब्दियों तक अपने निवासियों के हिंसक चरित्र के लिए प्रसिद्ध था जिन्होंने हर बार तुर्क, पठान, मुगल और दिल्ली में ब्रिटिश शासकों को बहुत परेशान किया था। मुगल काल में, मेवात ने दिल्ली और आगरा के सुबा को अपना हिस्सा बना लिया था। इसके सबसे प्रसिद्ध शहर नारनौल, कोटिला, इंदौर, अलवर, तिजारा और रेवाड़ी थे। जिले में मुख्य व्यवसाय संबद्ध और कृषि आधारित गतिविधियों के साथ कृषि है। पशुपालन विशेष रूप से डेयरी, लोगों के लिए आय का माध्यमिक स्रोत है और जो लोग अरावली की पहाड़ी रेंज के करीब रहते हैं, वे भेड़ों और बकरियों को भी रखते हैं।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



