
आराध्य धाम नवग्रह जैन मंदिर फरीदाबाद
Devotees from distant areas also come to seek blessings at the temple.
परिचय
मुनि श्री अरुण सागर आराध्य धाम नवग्रह दिगम्बर जैन मंदिर, भारत की राजधानी दिल्ली से 53 किलोमीटर की दुरी पर सेक्टर 88 फरीदाबाद में स्थित है। मंदिर जी का निर्माण श्री 108 अरुण सागर जी महाराज की प्रेरणा से किया गया है। मंदिर जी का भूमि शिलान्यास 23 अगस्त 2018 में एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा 27 नवम्बर से आरम्भ होकर 4 दिगम्बर 2019 को पूर्ण हुआ था। मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की विराजित है। उनके साथ ही श्री पुष्पदन्त भगवान, श्री शान्तिनाथ भगवान एवं अन्य जैन प्रतिमाएँ भी वेदी में विराजमान है। मूलवेदी के बाईं ओर वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री चन्द्रप्रभु भगवान जी की विराजित है। मूल वेदी के दाईं ओर वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री नेमिनाथ भगवान जी की विराजमान है। मंदिर जी की चौथी वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री महावीर भगवान जी की विराजमान है। सन् 2019 के बाद मंदिर जी में भरत एवं बाहुबली भगवान जी की प्रतिमाओं का पंचकल्याणक कर उन्हें महावीर भगवान जी की प्रतिमा के साथ ही विराजमान किया गया है। मंदिर जी की वेदियों में कुछ रत्नमय प्रतिमाएँ भी विराजमान है। एक बार मंदिर जी में किसी व्यक्ति से भूल के कारण नेमिनाथ भगवान जी की प्रतिमा खंडित हो गई थी। वह प्रतिमा रत्नमय प्रतिमा थी। श्री नेमिनाथ भगवान जी के साथ अन्य रत्नमय श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान, श्री चन्द्रप्रभु भगवान एवं श्री पुष्पदंत भगवान जी की प्रतिमाओं का भी पंचकल्याणक किया गया है। मंदिर जी में गुरु वेदी का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में विशाल मानस्तंभ का भी निर्माण किया जा रहा, जिसमे दो प्रतिमाएँ आदिनाथ भगवान, दो प्रतिमाएँ भरत एवं बाहुबली भगवान, दो प्रतिमाएँ अंतिम श्रुत केवली श्री जम्बूस्वामी जी की एवं प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी के पुत्र अनन्त-वीर जी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
मंदिर जी के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। मंदिर जी के निर्माण से लोगो में एवं क्षेत्र में एक सकरात्मक ऊर्जा उजागर हुई है। क्षेत्र में लोगों द्वारा महावीर जयंती, दशलक्षण पर्व एवं पर्युषण पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। क्षेत्र में समय समय पर साधु महाराज जी का आगमन होता रहता है। मंदिर जी में अब तक श्री 108 वसुनन्दी जी महाराज एवं उनके संघ के श्री 108 शिवनन्दी जी महाराज तथा कृष्णनन्दी जी महाराज का आगमन हुआ है।
धर्मशाला
मुनि श्री अरुण सागर आराध्य धाम नवग्रह दिगम्बर जैन मंदिर आज फरीदाबाद ही नहीं अपितु पुरे भारत वर्ष के जैन समाज के लिए मुख्य रूप रखता है। मंदिर जी में आने वाले श्रावकों के लिए शुद्धता का पूरा ध्यान रखा गया है ताकि उन्हें दर्शन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मंदिर जी में समय-समय पर मुनि-महाराज जी का आगमन होता रहता है। उनके विहार पर रुकने की व्यवस्था के रूप में आठ कमरों का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में दूर के क्षेत्र से भी श्रद्धालु आकर दर्शन करते है। दूर के क्षेत्र से आने वाले दर्शनार्थियों के रुकने की व्यवस्था के रूप में भी कमरों का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में दूर के क्षेत्र से आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा बनी हुई है। मंदिर समिति द्वारा क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों के लिए होम्योपैथिक औषधालय, फिजियोथैरिपी सेंटर एवं एक्यूप्रेशर की आधुनिक तकनीक द्वारा चिकित्सा दी जाती है। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन समाज के श्रावक आकर पूजा-प्रक्षाल एवं जलाभिषेक करते है।
इतिहास
फरीदाबाद हरियाणा राज्य का एक जिला है। फरीदाबाद भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली महानगर का एक महत्वपूर्ण उपनगर है। फरीदाबाद शहर की स्थापना 1607 शेख फरीद ने की थी जिसे बाबा फरीद के नाम से भी जाना जाता है। बाबा फरीद एक प्रसिद्ध सूफी संत थे और मुगल बादशाह जहाँगीर के कोषाध्यक्ष भी थे। यहाँ पर बाबा फरीद की मजार भी बनी हुई है। इसके प्रति स्थानीय लोगों में बड़ी श्रद्धा है। 1950 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थियों का एक बड़ा समूह यहाँ आ कर बस गया। उनके पुनर्वास के लिए उद्योग स्थापित किए गए थे। बाद में विभिन्न समुदायों, क्षेत्रों और धर्मों के लोग भी फरीदाबाद में आकर बस गए। प्रारंभ में यह गुड़गाँव जिले का एक हिस्सा था। 15 अगस्त 1979 को फरीदाबाद को एक अलग जिले के रूप में स्थापित किया गया था। फरीदाबाद एक उद्योगिकृत शहर है और इसे दिल्ली एनसीआर का एक महत्वपूर्ण उद्योगिकृत क्षेत्र माना जाता है। यहां विभिन्न उद्योगों में विशेषतःऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, एवं स्टील उद्योग विकसित हैं। फरीदाबाद का अधिकतम तापमान गर्मियों में जून और जुलाई महीनों में उच्च रहता है और यहां ठंडे मौसम का आनंद नवंबर से फरवरी तक होता है। यह शहर भी भारी वाहन यातायात के कारण जाना जाता है। साथ ही फरीदाबाद में कई प्रमुख पर्यटन स्थल भी हैं जैसे कि सुल्तानपुर नेशनल पार्क, सुरजकुंड झील, बादशाहपुर का तालाब, इत्यादि। फरीदाबाद अपनी विकासशील इतिहास और उद्योगिक सक्रियता के लिए मशहूर है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।



