Swarn Mandir Gwalior
दिगम्बर मंदिर80 kg idol weight

स्वर्ण मंदिर ग्वालियर

ग्वालियर, मध्य प्रदेश
श्री 1008 महावीर भगवान
200-500 वर्ष
वर्चुअल दर्शन
पता
ग्वालियर, मध्य प्रदेश
डीडवाना ओली (लश्कर), जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
प्रबंध समिति

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, ग्वालियर (स्वर्ण मंदिर) के संचालनकर्ता इस प्रकार है :-

परिचय

ग्वालियर जैन तीर्थ क्षेत्रों का गढ़ होने के कारण पूरे भारत में से दूर-दूर से लोग मंदिरो के दर्शन करने आते हैं। इसी श्रंखला में है ग्वालियर में स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जिसे स्वर्ण मंदिर जी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर जी का निर्माण भादों सुदी दो संवत 1761 में हुआ एवं इसको अपनी पूर्णता में लगभग 45 वर्ष का समय लगा। मंदिर निर्माण में उस समय के श्रेष्टतम कारीगरों, वास्तुविदों एवं समाज के श्रेष्ठियों ने अपने अथक परिश्रम, लग्न एवं निष्ठा का प्रयोग किया। मंदिर जी के निर्माण में दो मन (80 किलो) सोने का उपयोग स्वर्णकला को निखारने में किया गया। मंदिर जी के गुम्बद के भीतरी भाग में सोने की कारीगरी एवं खम्बो पर कांच की जड़ाई का कार्य किया गया है, जिसमें असली रत्नो एवं प्राकृतिक रूप से तैयार किए गए रंगों का उपयोग किया गया है, जो देखने में अत्यधिक आकर्षक, कलापूर्ण एवं दर्शनीय है। मंदिर जी में दीवारों पर स्वर्ण जड़ित एवं प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र की एवं पौराणिक कथाओं एवं तीर्थंकरो के जीवन से जुड़े पांचो कल्याणको का चित्रण बड़ी मनोज्ञता से किया गया है। मंदिर जी में एक विशाल सरस्वती भवन है जिसे शास्त्र सभा भवन भी कहते हैं। सरस्वती भवन में जो चित्र बने हुए हैं उन चित्रों में 300 वर्ष प्राचीन 48 मूल्य प्रतिमाएँ है, उनको भी सोने की बारीक कलम एवं प्राकृतिक रंगों द्वारा बनाया गया है।

मंदिर जी की प्रथम वेदी में महावीर भगवान जी की पद्मासन मूल प्रतिमा विराजमान है। मूल प्रतिमा जी के साथ शान्तिनाथ भगवान, आदिनाथ भगवान, चंद्रप्रभु भगवान, पार्श्वनाथ भगवान, महावीर भगवान एवं मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। द्वितीय वेदी में स्फटिक की प्रतिमाएं विराजमान है। इन प्रतिमाओं को साल में एक बार चांदी के समवशरण में स्थापित कर जलाभिषेक किया जाता है। तृतीय वेदी मंदिर जी की मूल वेदी है जिसमें मूलनायक श्री पार्श्वनाथ भगवान जी कि संवत 1861 में प्रतिष्ठित प्रतिमा को स्वर्ण निर्मित समवशरण पर विराजमान किया गया है। मूल वेदी के गर्भगृह में चारों ओर सुंदर स्वर्ण का प्रयोग बड़ी बारीकी से किया गया है। चौथी वेदी मंदिर जी की सबसे प्राचीन वेदी है। मंदिर जी में विराजमान सभी प्रतिमाओं को मंदिर निर्माण के समय इसी वेदी में रखा गया तथा निर्माण कार्य पूरा होने पर प्रतिमाओं को अन्य वेदियों में रखा गया। पांचवी वेदी में पंच मेरु विराजित है। पहले यहाँ पर तीन मेरु पर्वत थे, बाद में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की प्रेरणा से वेदी में अन्य मेरु पर्वत स्थापित किये गए। मंदिर जी की छठी वेदी में जिनेंद्र भगवान जी की खड्गासन प्रतिमा विराजमान है। सातवीं वेदी में विराजमान सभी प्रतिमाओं को विजयपुर में भूगर्भ से प्राप्त किया गया और सभी प्रतिमाएँ अतिशयकारी एवं प्राचीन है। मंदिर जी में अन्य जैन तीर्थ क्षेत्र को दीवारों पर स्वर्ण द्वारा चित्रकरी द्वारा बड़े ही सुंदर तरीके से दर्शया गया है।

धर्मशाला

ग्वालियर एक विशाल एवं विकसित क्षेत्र होने के कारण हर प्रकार की सुविधा से युक्त है। मंदिर जी में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए मंदिर जी के पास में आधुनिक सर्व सुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण किया गया है।

इतिहास

ग्वालियर को मध्यप्रदेश का सबसे लोकप्रिय जिला माना जाता है। ग्वालियर क्षेत्रफल की दृष्टि से 4,560 किमी² क्षेत्र में फैला है। ग्वालियर भारत की राजधानी दिल्ली से 343 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्वालियर जिले का नाम इस जिले पर अवस्थित एक प्रसिद्ध किले के नाम के अपभ्रंश होकर नामाकरण हुए स्थान के नाम पे रखा गया था। इस प्रसिद्ध किले का नाम अवस्थित पहाड़ के नाम से लिया गया था। इस समतल शिखरयुक्त पहाड़ को गोपाचल, गोपगिरि, गोप पर्वत या गोपाद्रि कहा जाता था। यह नाम अपभ्रंश होकर ग्वालियर शब्द का निर्माण हुआ है। ग्वालियर को इसके पुराने मंदिरो एवं किलो के लिए पुरे विश्व में जाना जाता है। पर्यटन स्थल की दृष्टि से भी ग्वालियर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। यहाँ स्थित ग्वालियर का किला, जय विलास पैलेस तथा तिगरा डैम जैसे अन्य पर्यटन स्थल यहाँ मौजूद है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।