
श्री दिगंबर जैन नया मंदिर जी, धर्मपुरा
यह मंदिर अपनी विशेष अतिशय के लिए प्रसिद्ध है, जिसका सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यहाँ आज तक कृत्रिम रोशनी या दीपक का उपयोग नहीं किया गया है।
यह मंदिर चांदनी चौक स्थित अन्य मंदिरों की पञ्चायती समिति के तहत आता है। मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन और देख-रेख के लिए प्रबंधक नियुक्त किए गए हैं, जो मंदिर की कार्यवाहियों को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रबंधक का नाम इस प्रकार है:
परिचय
दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र के धर्मपुरा में स्थित श्री दिगंबर जैन नया मंदिर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह प्राचीन मंदिर लगभग 215 वर्ष पुराना है और जैन धर्म की पवित्र परंपरा का एक जीवंत प्रतीक है। इस मंदिर का निर्माण राजा हरसुख राय जी ने कराया था, और इसकी आधार शिला 1802 में रखी गई थी। सात वर्षों के अथक प्रयास के बाद, 1809 में मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। यह मंदिर न केवल अपनी अद्वितीय वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यधिक महत्व रखता है, जो इसे अन्य मंदिरों से विशिष्ट बनाता है।
श्री 1008 दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, हस्तिनापुर तीर्थक्षेत्र पर स्थित श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान जी की अतिशयकारी प्रतिमा के दर्शन तो हम सभी ने किए होंगे। यह प्रतिमा अपनी आध्यात्मिक महिमा और दिव्यता के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। दिलचस्प बात यह है कि श्री दिगंबर जैन नया मंदिर के प्रारंभिक समय में, यही अतिशयकारी प्रतिमा मूल नायक के रूप में यहाँ विराजमान थी, जिसे बाद में हस्तिनापुर स्थानांतरित कर दिया गया। उस समय यह प्रतिमा अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखती थी, जो इस मंदिर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को और भी समृद्ध और गौरवमयी बनाती है।
वर्तमान में, श्री दिगंबर जैन नया मंदिर में मूल नायक प्रतिमा श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की है। मंदिर में कुल 10 वेदियाँ स्थापित हैं, जिनमें कर्म अनुसार सबसे पहले वेदी महावीर भगवान जी की है, जिसमें रत्नों से युक्त प्रतिमाएँ विराजमान हैं। दूसरी वेदी में मूल नायक श्री आदिनाथ भगवान जी की है, जबकि तीसरी वेदी पंचमेरु की है। चौथी वेदी नंदीश्वर दीप को समर्पित है। इसके बाद चौबीसी वेदी स्थापित है, जिसमें मूल प्रतिमा श्री महावीर भगवान जी की है। इसके अतिरिक्त, चंद्रप्रभु भगवान जी की वेदी, आदिनाथ भगवान जी की एक अन्य वेदी, सहस्रकूट चैत्यालय की विशाल वेदी जिसमें एक शिला पर 1008 प्रतिमाएं उत्कीर्ण हैं, महावीर भगवान जी की एक अन्य वेदी और अंत में जिनवाणी माता की वेदी भी मंदिर में स्थित हैं। दो साल पहले मंदिर में 21 फुट ऊँचा मानस स्तंभ का निर्माण भी किया गया है, जो मानसिक शांति और ध्यान की ओर प्रेरित करता है।
मंदिर के देवरों, छत और गुम्बद पर जैन चित्रकला के कारीगरी के अद्वितीय और उत्कृष्ट नमूने प्रस्तुत किए गए हैं। यहाँ रंगों के लिए पारंपरिक पेंट का उपयोग नहीं किया गया है, बल्कि चित्रकला में रत्नों को चुरा कर और सोने के काम का प्रयोग किया गया है। इस कारीगरी से न केवल दृश्य सौंदर्य में वृद्धि होती है, बल्कि यह जैन कला की समृद्धि और वैभव को भी दर्शाती है, साथ ही श्रद्धा और भक्ति के प्रति गहरी आस्था को व्यक्त करती है। मंदिर में प्राचीन और हस्तलिखित ग्रंथ भी प्रतिष्ठित हैं, जिनमें विशेष रूप से स्वर्णाक्षरों में लिखा गया 52 करोड़ भक्ताम्बर स्तोत्र और ताड़पत्र ग्रंथ शामिल हैं। यह ताड़पत्र ग्रंथ कर्नाटक के प्रसिद्ध प्राचीन जैन मंदिर मूडबिद्री के बाद केवल धर्मपुरा नया मंदिर में ही स्थापित है। इसके अतिरिक्त, एक विशेष आकर्षण चावल के दाने पर उकेरा गया नव मंत्र भी है, जो अपनी बारीक कारीगरी और धार्मिक महिमा के कारण श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करता है। जैन समाज के प्रतिष्ठित और सम्मानित कविवर पंडित दौलतराम जी का नाम अत्यधिक आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है, जिनकी प्रमुख और अत्यंत लोकप्रिय कृति छहढाला ग्रंथ है। कविवर पंडित दौलतराम जी का जन्म सन् 1805 में हुआ और उनका देहावसान 1923 में इसी मंदिर में हुआ था। यह स्थान उनके पवित्र योगदानों और यादों को स्मृतियों हुए है।
अतिशय कथा
“यह मंदिर अपनी विशेष अतिशय के लिए प्रसिद्ध है, जिसका सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यहाँ आज तक कृत्रिम रोशनी या दीपक का उपयोग नहीं किया गया है।”
सभी पूजा, अनुष्ठान और धार्मिक क्रियाएँ केवल सूर्य की प्राकृतिक रोशनी में ही सम्पन्न होती हैं। यहाँ तक कि मंदिर में कभी कोई जीरो वॉट का बल्ब या पंखा भी नहीं चलता। अगर किसी ने कभी कृत्रिम रोशनी या उपकरण लगाने की कोशिश की, तो वे हमेशा शॉर्ट सर्किट हो जाते हैं। यह मंदिर एक रहस्य की तरह है, जो केवल प्राकृतिक ऊर्जा और रोशनी की शक्तियों से ही संचालित होता है। 2009 से 2024 तक यहाँ 200 विधान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुके हैं।
जैन समाज
श्री दिगंबर जैन नया मंदिर जी केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि जैन समाज के लिए एक सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यहाँ समय-समय पर धार्मिक विधान, पाठ, और समाजसेवी कार्यों का आयोजन किया जाता है। 2009 से 2024 तक इस मंदिर में 200 से अधिक धार्मिक विधान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। धार्मिक पर्वों की बात करें तो मंदिर जी में दशलक्षण पर्व, महावीर जयंती, भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याण महोत्सव, श्रुत पंचमी महोत्सव सहित अनेक धार्मिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। यह समाज न केवल धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है, बल्कि समाजसेवा में भी अपनी भूमिका निभाता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की सहायता, भोजन शिविरों का आयोजन, और अन्य सामाजिक कार्य इस समाज की पहचान बन चुके हैं। उदाहरण स्वरूप, ईद के अवसर पर 124 बकरों की रक्षा कर मंदिर ने धर्म और करुणा का सशक्त संदेश दिया, जिसे समाज में अत्यधिक सराहा गया।
मंदिर के आस-पास लगभग 100-200 जैन समाज की सक्रियता और समर्पण परिवार निवास करते हैं। यहाँ आस-पास क्षेत्र में 8 धर्मशालाएँ, 8 बड़े मंदिर और 6 चैत्यालय भी स्थित हैं, जो तीर्थयात्रियों और मुनि महाराजों के लिए आवासीय सुविधाएँ प्रदान करते हैं। मुनि महाराजों के आगमन के दौरान उनके ठहरने के लिए संत भवन, धर्मशाला, मुनि निवास गुफा, और कच्चे में शौच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अतिरिक्त, मंदिर में एक लाइब्रेरी भी संचालित की जाती है, जो जैन धर्म के ग्रंथों और साहित्य को संरक्षित और प्रचारित करने का कार्य करती है।
इतिहास
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है। भारत की राजधानी होने के कारण केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों- कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय दिल्ली में ही स्थापित हैं। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है, और पुराणों में इसका विशेष महत्व है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं।
दिल्ली का प्राचीनतम उल्लेख महाभारत महापुराण में मिलता है जहाँ इसका उल्लेख प्राचीन इन्द्रप्रस्थ के रूप में किया गया है। इन्द्रप्रस्थ महाभारत काल में पांडवों की राजधानी थी। दिल्ली केवल भारत की राजधानी ही नहीं अपितु यह एक पर्यटन का मुख्य केन्द्र भी है। राजधानी होने के कारण भारत सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केन्द्रीय सचिवालय आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं; प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है। पुरातात्विक दृष्टि से पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर मंतर, क़ुतुब मीनार और लौह स्तंभ जैसे अनेक विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केन्द्र समझे जाते हैं। लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ हैं जैसे बिरला मंदिर, कात्यायिनी शक्तिपीठ, लाल जैन मंदिर, बंगला साहब गुरुद्वारा, बहाई मंदिर, अक्षर धाम मंदिर और जामा मस्जिद देश के शहीदों का स्मारक इंडिया गेट, राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। वर्तमान समय में दिल्ली सम्पूर्ण भारत के व्यापार का मुख्य केंद्र बन चूका है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
यह मंदिर चांदनी चौक स्थित अन्य मंदिरों की पञ्चायती समिति के तहत आता है। मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन और देख-रेख के लिए प्रबंधक नियुक्त किए गए हैं, जो मंदिर की कार्यवाहियों को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रबंधक का नाम इस प्रकार है:



