Deogarh Atishay Kshetra
अतिशय क्षेत्र

देवगढ़ अतिशय क्षेत्र

ललितपुर, उत्तर प्रदेश
श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान
1000-2000 वर्ष
वर्चुअल दर्शन
पता
ललितपुर, उत्तर प्रदेश
देवगढ़ जी, जिला ललितपुर, उत्तर प्रदेश
समय
सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
प्रबंध समिति

श्री 1008 दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जी के संचालन का कार्य देवगढ़ मैनेजिंग दिगम्बर जैन समिति ललितपुर द्वारा किया जाता है। समिति के सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिला मुख्यालय एवं उत्तर मध्य रेलवे खण्ड के ललितपुर रेलवे स्टेशन से 33 किलोमीटर दूर बेतवा नदी के किनारे सुरम्य, चित्ताकर्षक, प्राकृतिक सौंदर्यपूर्ण क्षेत्र है। यह 300 फुट ऊँचा वनाच्छादित विंध्य पर्वत माला पर 41 जैन मंदिरों का विशाल समूह है। जैन मंदिरों के इस प्रांगण में 2000 से भी अधिक जैन प्रतिमाएँ स्थापित है। इतनी जैन प्रतिमाओं का होना इस बात का संकेत है की यहाँ जैन समाज का प्रभुत्व रहा होगा। जैसा की मुग़ल शासन काल के दौरान अनेकों हिन्दू तथा जैन मंदिरों को ध्वस्त किया जा रहा था, यहाँ पर भी ऐसा ही हुआ। जैन समाज द्वारा प्रतिमाओं को आक्रांताओ से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिमाओं को भूमि में दबा दिया गया। समय बीतने के साथ प्रतिमाओं को खुदाई करवा कर बाहर निकालकर मंदिर जी में स्थापित किया गया। वर्तमान में पर्वत पर 41 जैन मंदिर अनगिनत शिलालेख, मानस्तंभ, पंचपरमेष्ठी, आचार्य, आर्यिकाएँ, उपाध्याय, भगवान भरत, भगवान बाहुबली तथा भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ, भगवान पार्श्वनाथ, भगवान महावीर आदि चौबीसी तीर्थंकरों तथा चक्रेश्वरी, अम्बिका, पद्मावती, सरस्वती, लक्ष्मी आदि यक्षियों की अद्वितीय सैंकड़ो प्रतिमाएँ दर्शनीय है।

“देवगढ़ वास्तव में गुप्तकाल एवं उसके परवर्ती गुर्जर प्रतिहार, चंदेल कालीन शिल्प सौंदर्य का अद्भुत संगम है।”

जैन मंदिर समूह में मंदिर नंबर.12 अपनी विशालता एवं भगवान शांतिनाथ जी की महान प्रतिमा के कारण महत्वपूर्ण है। भगवान शांतिनाथ जी की महान प्रतिमा ऊँचाई, समय और अपने कलात्मक गुणों के कारण सर्वाधिक गौरवशाली है। अतः यह यहाँ का मूल मंदिर है। भगवान शांतिनाथ जी के मंदिर के अर्ध्दमण्डप के स्तम्भ पर अंकित गुर्जर प्रतिहार नरेश भोजदेव के शासनकाल (वि.स.919 या 862 ई.) अभिलेख में इस स्थान का नाम लुअच्छगिरि तथा राजघाटी में अंकित चन्देलकालीन अभिलेख (वि.स.1154 या 1077 ई.) में इस स्थान का नाम चन्देल नरेश कीर्तिवर्मा के नाम पर कीर्तिगिरि उल्लिखित है।

5 photos

धर्मशाला

देवगढ़ जैन मंदिर आस-पास की आबादी वाले क्षेत्रो से दूर है, इसके बावजूद भी देवगढ़ में यात्रियों के रुकने के लिए पर्याप्त सुविधा युक्त स्थान है। श्री देवगढ़ मैनेजिंग दिगम्बर जैन कमेटी द्वारा संचालित जैन धर्मशाला अतिशय क्षेत्र की तलहटी पर निर्मित है। बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था धर्मशाला में बनी है। धर्मशाला में यात्रियों की आवश्यकता अनुसार ऐ.सी. व नोन ऐ.सी.रूम उपलब्ध है। धर्मशाला में ही सात्विक भोजन की सुविधा भी उपलब्ध है।

इतिहास

ललितपुर के उत्तर में झांसी, दक्षिण में सागर, पूर्व में मघ्‍यप्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर एवं शिवपुरी तथा पश्चिम में गुना से सटा हुआ है। बेतवा, धसन और जमनी यहाँ की प्रमुख नदियाँ है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में देवगढ़, नीलकंठेश्‍ववर त्रिमूर्ति, रंछोरजी, माताटीला बांध और महावीर स्वामी अभ्यारण विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इस जिले की स्थापना सत्रहवीं शताब्दी में बुंदेल राजपूत द्वारा की गई थी। 1891 से 1974 ई. तक ललितपुर जिला झांसी जिले का ही एक हिस्सा था। यहां कई हिन्‍दू और जैन मंदिर भी स्थित है। देवगढ़ किला भी ललितपुर में है जहाँ किले के भीतर 31 जैन मंदिर है। इन मंदिरों में सबसे सुंदर मंदिर जैन तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ जी का है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।