
अम्बाला छोटा जैन मंदिर
अम्बाला में बहुत सुन्दर व्यवस्था देखने को सामने आती है। अम्बाला में 6 अलग-अलग स्थानों पर दिगम्बर जैन मंदिर है लेकिन सभी मंदिरो की देखरेख मुख्य रुप से श्री दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार द्वारा किया जाता है। सभी मंदिरो के संचालक अलग है पर सभी संचालक श्री दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार के मेम्बर्स है। समिति के सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
श्री 1008 दिगम्बर जैन छोटा मंदिर जी अम्बाला कैंट, सदर बाजार, गुड़बाजार में स्थित है। यह मंदिर यही पर विख्यात श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जी के सामने स्थित है। अतः दोनों मंदिर जी एक दूसरे के सामने विद्यमान है। यह दो मंदिरो का एक परिसर है। छोटा जैन मंदिर जी में आने-जाने के लिए दो द्वार है, जिनमें से मुख्य द्वार बड़ा मंदिर जी के सामने स्थित है तथा दूसरा मंदिर जी में किसी विशेष अवसर पर खुलता है, जो बाजार के मुख्य मार्ग पर है। मंदिर जी के मुख्य द्वार से सीढ़ियों से होकर प्रवेश करके आने पर हमें प्रथम वेदी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की सुन्दर काले पाषाण से बनी प्रतिमा जी के दर्शन होते है, जिसमें तीन सफेद पाषाण व चार अष्ट धातु से बनी प्रतिमाओं के साथ सिद्ध भगवान जी की प्रतिमा भी विराजमान है। मंदिर जी की दूसरी वेदी में श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की मूल प्रतिमा के साथ अन्य 6 अष्ट धातु से बनी प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की तीसरी एवं मूल वेदी में मूलनायक श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है जो की प्राचीन प्रतीत होती है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा के अलावा 11 अन्य प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी में दो बड़े हॉल है जिनमें से एक पूजा स्थल व अन्य किसी मुख्य अवसर के लिए उपलब्ध किया जाता है। मंदिर जी में स्थित बड़े हॉल में 3 वेदिया स्थापित है जिनमें से प्रथम वेदी में मूल प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की अन्य वेदी में मूल प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान की एवं तीसरी वेदी में कुल 12 प्रतिमायें विराजमान है। मंदिर जी की 7वीं वेदी में पंचमेरू स्थापित है। मंदिर जी का निर्माण बड़ा मंदिर जी के निर्माण के कुछ समय पश्चात हुआ इसलिए मंदिर जी का नाम छोटा मंदिर जी पड़ गया।
धर्मशाला
मंदिर जी से थोड़ी दूर सदर बाजार, अम्बाला कैंट, हरगोलाल के पीछे क्रॉस रोड 4 पर श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला बनी हुई है जिसमे कुल 16 कमरे ए.सी. के साथ उपलब्ध है। धर्मशाला गुड़बाजार में स्थापित बड़ा जैन मंदिर तथा छोटा जैन मंदिर जी के आधीन आती है। धर्मशाला में दो बड़े हॉल है जो हर प्रकार के शुभ अवसर के लिए उपलब्ध है साथ ही दो कमरे डबल बेड एवं सोफा के साथ उपलब्ध है। धर्मशाला में रिसेप्शनिस्ट की व्यवस्था भी है। धर्मशाला में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। धर्मशाला में किसी बड़े होटल की तरह ही सुविधांए प्रदान कराई जाती है व साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। धर्मशाला सभी वर्ग के लोगो के लिए उपलब्ध है। स्थानीय निवासियों के लिए श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला एक महत्वपूर्ण साधन है। धर्मशाला के संचालन का कार्य श्री दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार द्वारा किया जाता है।
जैन समाज
अम्बाला कैंट में जैन समाज का जनहित में भी सक्रिय योगदान रहा है इसमें कोई संदेह नहीं है। कई जैन संतों ने समय-समय पर अम्बाला शहर का दौरा किया है। हर साल जैन त्योहारों पर शोभा यात्रा निकाली जाती हैं जिनमें सभी वर्ग के लोग हिस्सा लेते हैं। क्षेत्र में पाँच सौ से भी अधिक दिगम्बर जैन परिवार स्थित है। यहाँ तक कि जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संप्रदाय भी अम्बाला में स्थित है। अम्बाला कैंट में मंदिरो को लेकर एक सुंदर व्यवस्था आती है जिसमें क्षेत्र के सभी मंदिरो के संचालन का कार्य श्री दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार द्वारा किया जाता है। जैन समाज ने हर प्रकार के क्षेत्रीय कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं स्थानीय समाज के लिए अनेक कार्य किए है जैसे की - क्षेत्र में श्री ऐ०डी० जैन द्वारा लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल, अम्बाला कैंट का निर्माण सन् 1995 में कराया गया जिसमें 4000 से भी अधिक छात्र पढ़ते है। क्षेत्र में जैन गर्लस सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्टाफ रोड, अम्बाला कैंट का निर्माण सन् 1930-1935 के बीच में कराया गया था। क्षेत्र में फिजियोथेरेपी सेंटर भी है जो 20-30 वर्ष पुराना है। जिसका निर्माण जैन समाज द्वारा करवाया गया है।
इतिहास
अम्बाला को दो उपक्षेत्र में बाटा गया है जिन्हें अम्बाला शहर व अम्बाला छावनीं (कैंट) के नाम से जाना जाता है। अम्बाला हरियाणा व पंजाब की सीमा पर स्थित है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से दो सौ किलोमीटर उत्तर की ओर शेरशाह सूरी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 1) पर स्थित है। अम्बाला शहर दो नदियों घग्गर ओर टांगरी नदी को अलग करता है। अम्बाला शहर का रेलवे जंक्शन उतर भारत का एक अभिन्न अंग है। अम्बाला शहर को वैज्ञानिक उपकरणो का शहर भी कहा जाता है। अंबाला एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक शहर भी है। वैज्ञानिक उपकरणों, सिलाई मशीनों, मिश्रण यंत्रों (मिक्सर) और मशीनी औज़रों के निर्माण तथा कपास की ओटाई, आटा मिलों व हथकरघा उद्योग की दृष्टि से अंबाला छावनी व शहर, दोनों उल्लेखनीय हैं। अम्बाला नाम की उत्पत्ति शायद महाभारत की अम्बालिका के नाम से हुई होगी। एक अन्य मत यह भी है कि यहाँ पर आमों के बाग बगीचे बहुत थे जिससे इस का नाम अम्बा वाला अर्थात अम्बाला पड़ गया। आज के जमाने में अम्बाला अपने विज्ञान सामग्री उत्पादन व मिक्सी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। अम्बाला को विज्ञान नगरी कह कर भी पुकारा जाता है क्योंकि यहाँ वैज्ञानिक उपकरण उद्योग केंद्रित है। भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का लगभग 40 प्रतिशत उत्पादन अम्बाला में ही होता है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
अम्बाला में बहुत सुन्दर व्यवस्था देखने को सामने आती है। अम्बाला में 6 अलग-अलग स्थानों पर दिगम्बर जैन मंदिर है लेकिन सभी मंदिरो की देखरेख मुख्य रुप से श्री दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार द्वारा किया जाता है। सभी मंदिरो के संचालक अलग है पर सभी संचालक श्री दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार के मेम्बर्स है। समिति के सदस्य इस प्रकार है -



