Chavleshwar Atishay Kshetra
अतिशय क्षेत्र

चांवलेश्वर अतिशय क्षेत्र

भीलवाड़ा, राजस्थान
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
चतुर्थकालीन
वर्चुअल दर्शन
पता
भीलवाड़ा, राजस्थान
चांवलेश्वर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर चैनपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक
प्रबंध समिति

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, भीलवाड़ा के संचालन हेतु श्री चंवलेश्वर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी का निर्माण किया गया है, जिसके सदस्य इस प्रकार है :-

परिचय

चांवलेश्वर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से 62 कि0मी0 दूर चैनपुरा में बनास नदी के पास पहाड़ी के ऊपर स्थित है। यह मंदिर राजस्थान के मेवाड़ के खेड़ा प्रांत का एक गाँव है, जो स्वस्तिधाम अतिशय क्षेत्र जहाजपुर से 35 कि0 मी0 की दूरी पर स्थित है। मंदिर जी की लम्बाई लगभग 20 फिट तथा चौड़ाई 10 फिट है। पहले मंदिर जी तक पहुँचने का साधन सीढ़िया थी लेकिन अब समाज द्वारा पक्के रास्ते का निर्माण किया गया है। चंवलेश्वर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहाड़ी के ऊपर स्थित है जहाँ से बनास नदी का दृश्य देखने वाला होता है। मंदिर जी में नीचे की ओर एक अन्य दिगम्बर जैन मंदिर तथा धर्मशाला बनी हुई है। मंदिर जी में स्थापित मूल प्रतिमा न तो कोई पाषाण की है न कोई धातु की है। यह प्रतिमा चंवला रेत तथा दूध से बनी है इसलिए मंदिर जी को चंवलेश्वर मंदिर जी कहा जाता है। मंदिर जी में मुलतः वेदी में भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा है, जो चतुर्थकालीन है। इसके अलावा वेदी में दो पाषाण तथा दो धातु से बनी प्रतिमाएँ भी विराजमान है। मुख्य वेदी के सामने छत्र में भगवान पार्श्वनाथ जी की खड्गासन प्रतिमा विराजमान है। इसके अलवा मंदिर जी की एक अन्य वेदी में 5 काले पाषाण की भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ जी की प्रतिमाएँ भी स्थापित है।

अतिशय कथा

एक समय की बात है यहाँ दरीबा नामक गांव हुआ करता था। गांव में श्याम शाह नाम के सेठ हुआ करते थे। उनके पुत्र का नाम सेठ नथमल शाह था। सेठ नथमल बड़े धर्मात्मा स्वभाव के व्यक्ति थे। रोजाना एक ग्वाला सेठ नथमल की गायों को चरने के लिए लेकर जाता तथा सांय काल में वापिस ले आता। लेकिन उनमे से एक गाय दूध नहीं देती थी। एक दिन जब वह ग्वाला गायों को वापिस लेकर आ रहा था, तब उसने देखा की एक गाय पहाड़ की चोटी पर खड़ी है।

“जब वह उस गाय के पास पहुँचा तो आश्चर्यचकित हो गया।”

उसने देखा की गाय का दूध अपने आप निकलकर भूमि में समा रहा है। थोड़ी देर बाद वह गाय वापिस गायों के झुण्ड से जुड़ गयी। घर पहुँचकर ग्वाले ने यह वाक्य सेठ नथमल को बताया। सेठ नथमल भी वाक्य सुनकर आश्चर्यचकित हो गए। रात के समय नथमल सेठ को स्वप्न आया की जहाँ गाय का दूध गिर रहा था, उस स्थान पर भगवान पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा है जिसे निकालकर मंदिर जी बनवाकर स्थापित किया जाये। प्रातः होते ही सेठ नथमल जी ने उस स्थान की सावधानी पूर्वक खुदाई करवा कर प्रतिमा जी को निकालकर मंदिर निर्माण कर मंदिर जी में स्थापित किया। खुदाई के दौरान प्राप्त प्रतिमा न तो धातु की है न ही पाषाण की, बल्कि चंवला रेत तथा दूध से बनी है। इसी कारण मंदिर जी को चंवलेश्वर जैन मंदिर जी के नाम से जाना जाता है।

धर्मशाला

वर्तमान समय में मंदिर जी में हर प्रकार की सुख सुविधाए है जिससे भक्तो को दर्शन करने में कोई भी चिंता न हो। मंदिर जी में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए नीचे की ओर एक जैन धर्मशाला स्थित है। मंदिर जी के नीचे ही एक जैन मंदिर मंदिर जी भी है जिसका निर्माण सेठ नथमल जी ने अपनी काकी जी के लिए करवाया था, बाद में परमपूज्य 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज द्वारा पुनः निर्माण करवाया गया। धर्मशाला में 40 कमरे सभी प्रकार की सुख-सुविधा के साथ उपलब्ध है। धर्मशाला में एक रसोई घर भी बना है जहाँ श्रद्धालु स्वयं शुद्धि के अनुसार भी भोजन का निर्माण कर सकते है। धर्मशाला में ही एक जिनालय भी है जहाँ जो श्रद्धालु सीढ़िया चढ़कर ऊपर जाने में असमर्थ हो वो चाहें तो धर्मशाला में ही दर्शनलाभ प्राप्त कर सकते है।

इतिहास

भीलवाड़ा को टेक्‍सटाइल सिटी के नाम से भी जाना जाता है। भीलवाड़ा में तैयार कपड़ा पुरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है। भीलवाड़ा के पूर्व में जिला बूंदी तथा जिला टोंक, पश्चिम में चितौड़गढ़, उत्तर में अजमेर तथा दक्षिण में जिला राजसमन्द स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भीलवाड़ा लगभग 10,455 किमी² है। मान्यता है की यहाँ भील जाति के लोग रहते थे, जिसके कारण इसका नाम भीलवाड़ा रखा गया। एक मतानुसार बताया जाता है, यहाँ मेवाड़ की टेक्सटाइल स्थापित की गई थी जिसमे भीलाड़ी नामक सिक्कों को बनाया जाता था, जिससे इसका नाम भीलवाड़ा पड़ गया। यहाँ से अभ्रक को निकालकर पुरे विश्व में निर्यात किया जाता है। भीलवाड़ा में स्थान-स्थान पर नदियाँ, झरने तथा बाँध देखने को मिलते है। भीलवाड़ा में बनास, बेड़च तथा मेनाली तीनो नदियों का संगम देखने को मिलता है। जहाजपुर के दुर्ग का निर्माण मूलत: महान मौर्य सम्राट अशोक के पौत्र सम्प्रति ने किया था, जो जैन धर्म का अनुयायी थे। यहाँ पर दो प्रसिद्ध जैन मंदिर है, जिन्हें स्वस्तिधाम व खंडेलवाल दिगम्बर बड़ा जैन मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर जी में श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जी की प्राकट्य प्रतिमा है जो बहुत अद्भुत है, यह प्रतिमा चतुर्थकालीन है यह मंदिर शाहपुरा रोड पर स्थित है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।