Dharuhera Digambar Jain Prachin Mandir
दिगम्बर मंदिर175+ yrs temple age

श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर धारूहेड़ा

रेवाड़ी, हरियाणा
श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान
100-200 वर्ष
पता
रेवाड़ी, हरियाणा, 123106
मेन बाजार, धारूहेड़ा, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर धारूहेड़ा के मुख्य बाजार में स्थित है। मंदिर जी का निर्माण आज से 175 वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा करवाया गया था। पहले मंदिर जी का गर्भगृह एक कमरे तक सीमित था। दर्शन करने आ रहे श्रावकों की बढ़ती संख्या के कारण मंदिर समिति द्वारा मंदिर जी का क्षेत्रफल बड़ा करने का निर्णय लिया गया। मंदिर समिति द्वारा क्षेत्रफल बड़ा कर दिया गया व वर्ष 1938 से 1940 के बीच वेदी निर्माण करके प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को वेदी में विराजमान किया गया जो आज भी मंदिर जी में उसी दशा में स्थापित है।

मंदिर जी के गर्भगृह में दीवारों एवं शिखर के आंतरिक भाग में जैन चित्रकारी की गई है जो जैन कथाओं को दर्शाती है। समय-समय पर आचार्य श्री 108 धर्मसागर जी महाराज ससंघ, आचार्य श्री 108 निर्मल सागर जी महाराज ससंघ, आचार्य श्री 108 विमल सागर जी महाराज, आचार्य श्री 108 देशभूषण जी महाराज, आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज, तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज, आर्यिका दृढ़मति माता जी एवं अन्य जैन मुनि महाराज जी का आगमन मंदिर जी में हुआ है।

मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें मूलनायक के रूप में श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी है। चन्द्रप्रभु भगवान जी की यह प्रतिमा 1816 सम्वत की है। वेदी एवं गर्भगृह में सुन्दर स्वर्ण का कार्य किया गया है। क्षेत्र में चन्द्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा का बहुत अतिशय है। दूर-दूर से लोग प्रतिमा के दर्शन करने आते है। कोरोना काल में सभी जगह लोग महामारी का सामना कर रहे थे लेकिन मंदिर जी में शान्तिधारा करने वाले किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं हुआ। आज तक मंदिर जी के किसी भी कार्य में कोई भी विघ्न नहीं आया है तथा मंदिर जी के सभी कार्य बिना किसी विघ्न के पुरे होते है। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन श्रावकों के आगमन के कारण पूजा प्रक्षाल एवं जलाभिषेक नियमित रूप से होता है।

10 photos

धर्मशाला

दरूहेड़ा में सौ से अधिक जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। क्षेत्र में समय-समय पर जैन साधु महाराज का आगमन होता रहता है। जैन साधु महाराज के लिए त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में संपर्क करके आता है तो उसके लिए रुकने की व्यवस्था जैन समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला में की जाती है। जैन समाज द्वारा निर्मित जैन स्कूल में पाँचवी कक्षा तक छात्रों को शिक्षा दी जाती है।

इतिहास

धारूहेड़ा भारत के हरियाणा राज्य के रेवाड़ी शहर से सिर्फ 19 किमी की दूरी पर स्थित एक जनगणना शहर है। धारूहेड़ा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यह रेवाड़ी जिले का एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है। धारूहेड़ा गुरुग्राम और नई दिल्ली का नया विकास गलियारा भी है। यह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से केवल एक घंटे की ड्राइव पर है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के माध्यम से राजस्थान को राजधानी नई दिल्ली से जोड़ता है। यह अपने स्थान के कारण उद्योगपतियों, निवेशकों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए एक प्रमुख पसंद है। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार धारूहेड़ा की जनसंख्या 30,344 थी। 2011 तक पुरुषों की जनसंख्या 54.09% और महिलाओं की संख्या 45.91% थी। धारूहेड़ा की औसत साक्षरता दर 83.18% थी, जो राज्य के औसत 75.55% और राष्ट्रीय औसत 74.04% से अधिक थी।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।