Bhatgaon Digambar Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर176+ yrs old

भटगांव जैन मंदिर जी

सोनीपत, हरियाणा
श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान
500-1000 वर्ष
पता
सोनीपत, हरियाणा, 123001
भटगांव, सोनीपत, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

सोनीपत से 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित है दिगम्बर जैन मंदिर जो भटगॉंव में निर्मित है। दिल्ली से भटगॉंव 56 किलोमीटर पड़ता है। आज से 176 वर्ष पूर्व भटगांव में लाला हुकमचन्द जैन कानूनगो (हाँसी वाले), अंग्रेजी सरकार के द्वारा जैलदार भटगांव मे नियुक्त किए गए। वे सच्चे जैन श्रावक थे। उनका ये नियम था कि बिना देव-दर्शन किए वे जीवन में कोई भी दैनिक कार्य नहीं करते थे। इस गांव के आसपास कोई जैन मन्दिर नहीं था अतः उनको प्रतिदिन देव-दर्शन के लिए भटगांव से सोनीपत 13 कि. मी. घोड़ी की सवारी से आना जाना पड़ता था। उपरांत उन्ही की प्रेरणा से इस मन्दिर का निर्माण हुआ था।

मंदिर जी में मूलतः दो वेदीया स्थापित है। मंदिर जी की मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की है। जो अति प्राचीन बताई जाती है। यह प्राचीन प्रतिमा मद्रास में प्रतिष्ठित हुई थी। प्रतिमा पर उत्कृष्ट वीर सम्वत: 1542 पढ़ने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्रतिमा ग्यारहवीं शताब्दी की है। कहा जाता है की तिजारा जी की अतिश्यकारी चन्द्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा जो भूगर्भ से निकली है ऐसी ही प्रतिमा भटगांव मन्दिर जी में चन्द्रप्रभु भगवान जी की देखने को मिलती है। साथ ही ऐसा मानना है की यह दोनों प्रतिमाएँ एक ही शिल्पकार द्वारा निर्मित की हुई है। दोनो ही प्रतिमाओं का अतिश्य महान है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा के साथ श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान जी एवं श्री 1008 शीतलनाथ भगवान जी विराजमान है। भटगांव मन्दिर जी का पुन: जीर्णोद्धार वर्ष 1975 में हुआ था। वर्ष 1975 को दूसरी वेदी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान की गई। श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा चमकीले और काले पत्थर से निर्मित है, यह भी अतिश्य प्रभाव वाली है। वेदी में पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा के साथ श्री महावीर भगवान एवं श्री अरहनाथ भगवान जी की प्रतिमा भी विराजमान है। पुरे गर्भगृह में जैन चित्रकारी को बहुत सुन्दर तरीके से उकेरा गया है।

जीर्णोद्धार के समय वेदी पर पत्थर लगवाने के लिए समाज के मुख्य आदमी (प्रधान लाला छजजू राम जैन अरजनबीस, सचिव श्री पृथ्वी चन्द जैन, लाला जीतर राम जैन, लाला रूपचन्द जैन, लाला चन्द्रभान जैन, राम कुमार जैन) सोनीपत से छोटेलाल मिस्त्री को लेकर गये थे जिनका लड़का अपाहिज था। वे मन्दिर जी में कार्य समाप्त करने के बाद अपने लड़के के ठीक होने की मन्नत मांगकर अपने घर चले गए। 15-20 दिन के बाद वे फिर मन्दिर जी में वापस आए और हाथ जोड़कर भगवान श्री चन्द्रप्रभु जी तथा समाज का धन्यवाद किया। उन्होने बताया कि भगवान चन्द्रप्रभु जी के अतिशय के कारण उनका लड़का पहले जैसा ठीक हो गया है। तभी से मन्दिर जी के प्रति लोगों की आस्था बढ़ गई। भटगांव मे रहने वाले जैन धर्म के लोग 1988 से, प्रतिवर्ष 26 जनवरी (गणतन्त्र दिवस) पर यहाँ एक विशाल समारोह का आयोजन करतें हैं। इस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली, रोहतक, सोनीपत तथा अन्य शहरों से बसों द्वारा लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। इस अवसर पर श्री मन्दिर जी में पूजन भजन नृत्यगान आदि कार्यक्रम उल्लास से होते हैं, तथा इसके बाद जलपान की व्यवस्था मन्दिर जी में नि:शुल्क की जाती है। यह परम्परा आज तक सुचारू रूप से चल रही है। इस कार्य का संचालन भटगांव के जैन निवासी जो आजकल भिन्न-भिन्न शहरों में रहते है वही कर रहे हैं।

11 photos

अतिशय कथा

कई बार मन्दिर में रहने वाले पण्डित जी ने वहां के निवासियों को बताया की रात्रि के समय मंदिर जी में देव दर्शन करने आते हैं और वह भाव-विभोर होकर नृत्य-गान करते हैं जिसकी आवाज उन्होंने कई बार सुनी है। हाल मे कुछ वर्ष पूर्व मन्दिर के सदस्यों ने रंग रोगन करवाने के लिए एक कारीगर को मंदिर जी में बुलवाया। वह बुरा इरादा रखते हुए मंदिर जी में कार्य कर रहा था। जिसकी वजह से वह मन्दिर जी के शिखर पर चढ़ते समय गिर गया। उसके बाद दूसरे कारीगर को बुलाया गया। उसका लड़का बहुत बीमार था मंदिर जी में काम करने से पहले वह मन्नत मांगता है की भगवान मेरा बेटा ठीक हो जाये। वह मंदिर की का सारा कार्य शुद्ध भाव से करता रहा। भगवान के अतिशय से उनका बेटा बिल्कुल ठीक होगया।

“कुछ समय पूर्व तीन-चार चोर चोरी के भाव से मंदिर जी में प्रवेश करते है किन्तु अतिशय के कारण अपनी नेत्र ज्योति खो बैठते है।”

एक व्यक्ति रोज़गार नहीं होने की वजह से मन्नत मांगने मन्दिर जी आया और उसकी मन्नत पूरी हो गई, इस खुशी में वह मन्दिर जी में दोबारा आया और सोने का छत्र चढ़ा कर गया। मंदिर जी के पुजारी बताते है की एक बार उनके लड़के की तबियत बहुत खराब हो गई थी। उन्होंने अपने लड़के के ईलाज के लिए कई जगह पता किया, लेकिन कही भी उसे आराम नहीं आया। पुजारी जी की पत्नी कि भगवान चन्द्रप्रभु जी में गहरी आस्था थी, उन्होंने मंदिर जी में भगवान चन्द्रप्रभु जी की प्रतिमा के आगे लड़के के ठीक होने की विनती करी। कुछ समय में ही उनके लड़के का स्वास्थ्य पहले जैसा ठीक हो गया।

धर्मशाला

कभी भटगांव में लगभग पचास जैन परिवारों का समाज था किन्तु वर्तमान समय में केवल एक जैन परिवार रह गया है। इसी परिवार द्वारा मंदिर जी की देख-रेख एवं साफ-सफाई का कार्य देखा जाता है। संख्या में जैन परिवार कम होने के बावजूद भी यहाँ दूर के क्षेत्रों से लोग आकर मंदिर जी में दर्शन करते है। मंदिर जी के लिए समिति का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में साधु-महाराज जी के आगमन पर त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। यदि कोई यात्री मंदिर जी में दूर के क्षेत्र से दर्शन करने के लिए आता है, तो उसके रुकने की व्यवस्था के रूप में दो कमरे मंदिर जी में बने है। मंदिर जी में प्रतिदिन प्रतिमाओं का जलभिषेक मंदिर जी में ही बने प्राचीन कुंए के द्वारा किया जाता है। भटगांव सोनीपत से 13 कि.मि. की दूरी पर फरमाना रोड़ पर स्थित है और बसे हर आधे घंटे में सोनीपत से उपलब्ध है।

इतिहास

भटगांव जिला सोनीपत (हरियाणा) मे एक प्राचीन ग्राम है। यह एक छोटा सा गाँव है जो कि ग्रामीण भारतीय जीवनशैली को प्रतिष्ठित करता है। यहाँ की आबादी मुख्य रूप से कृषि और संबंधित गतिविधियों पर आधारित है। यह ग्राम प्राचीन समय से ही धन धान्य से परिपूर्ण है। भटगांव बहुत प्राचीन गांव है। सम्भवत: ऐसा प्रतीत होता है कि भटगांव, पानीपत की प्रथम लड़ाई से पूर्व बसा हुआ ग्राम है क्योंकि उस समय जो पानीपत की लड़ाईयाँ लड़ी गई थी, इसी क्षेत्र के आस-पास थी, जहाँ सिपाहियों को शिविर के रुप में रखा जाता था। उसी के आधार पर इस गांव का नाम भटगांव पड़ा है। इस गांव की प्रशंसा को सुनकर स्वर्गीय प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरु जी के समय 1956 में रूस के राष्ट्रपति बुलगारिन क्रिस्त्रो ने गांव देखने की इच्छा प्रगट की थी। भारत सरकार द्वारा गांव में बिजली तथा साफ-सफाई के उद्देश्य से पुरे गांव में जगह-जगह सफेद रंग का प्रयोग किया गया। उस समय स्व दारा सिंह पहलवान कि कुश्ती कला को भी लोगों ने देखा।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।