
बड़ौत छोटा जैन मंदिर
The guesthouse also has provisions for a dining hall.
बड़ौत में स्थित श्री 1008 दिगम्बर जैन छोटा मंदिर जी के संचालन में श्री दिगम्बर जैन समाज समिति, बागपत का निर्माण किया गया है। समिति के सदस्य इस प्रकार है :-
परिचय
श्री 1008 दिगम्बर जैन छोटा मंदिर बागपत जिले की जैन नगरी बड़ौत में स्थित है। मंदिर जी को छोटा जैन मंदिर जी कहा जाता है क्योंकि इस मंदिर जी का निर्माण यही पर स्थित बड़ा जैन मंदिर जी के बाद हुआ। छोटा मंदिर जी को मकराना के मॉर्बल पत्थर से तैयार किया गया है। मंदिर जी की प्राचीनता लगभग 450 वर्ष है। मंदिर जी में कुल 6 वेदिया स्थापित है। पहली वेदी में श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी की मूल प्रतिमा के साथ अन्य प्रतिमाएँ विराजमान है, दूसरी वेदी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की मूल प्रतिमा के साथ अन्य प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की तीसरी वेदी में श्री 1008 महावीर भगवान जी की मूल प्रतिमा स्थापित है। मंदिर जी की चौथी तथा मूल वेदी में भी भगवान महावीर स्वामी जी की प्राचीन प्रतिमा विराजमान है। श्री 1008 महावीर भगवान जी की मूलनायक प्रतिमा को राजस्थान के मौज़माबाद से लाकर मंदिर जी में स्थापित किया गया। मंदिर जी की पाँचवी वेदी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की मूल प्रतिमा के साथ अन्य प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की अंतिम वेदी में माता पद्मावती जी की सुन्दर प्रतिमा विराजमान है। माता पद्मावती जी के लिए सफेद पत्थर से सुन्दर मंदिर जी का निर्माण किया गया है।
धर्मशाला
मंदिर जी में दूर से आने वाले यात्रियों के लिए धर्मशाला का प्रबंध बना हुआ है। धर्मशाला में भोजनालय की व्यवस्था भी बनी हुई है।
इतिहास
बड़ौत, बागपत क्षेत्र उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। यह भारत के उत्तरी भाग में स्थित है और गंगा नदी के किनारे स्थित है। बड़ौत एक प्राचीन शहर है जो प्राचीन काल में महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र रहा है। बागपत को बागो का शहर भी कहा जाता है। 1857 की क्रांति के बाद बागपत की मुख्यता बढ़ गई। पहले यह मेरठ का हिस्सा था बाद में 1997 में बागपत को एक जिले का रूप दे दिया गया। यहाँ पर मुख्य गुड़ तथा चीनी का व्यवसाय किया जाता है। बागपत में त्रिलोक तीर्थ धाम, श्री पार्श्व नाथ भगवान जैन अतिशय क्षेत्र अन्य जैन मंदिरों का निर्माण किया हुआ है। बागपत का सम्बन्ध महाभारत काल से भी रहा है। बागपत के बरनावा में महाभारत काल का लाक्षागृह भी मौजूद है। बड़ौत बागपत जिले का एक शहर है, यह यमुना नदी के तट पर स्थित है। बड़ौत की दूरी दिल्ली से 62 किलोमीटर है। बड़ौत के पूर्व में मेरठ, पश्चिम में सोनीपत तथा मुरथल, उत्तर में शामली व पानीपत तथा दक्षिण में नई दिल्ली स्थित है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
बड़ौत में स्थित श्री 1008 दिगम्बर जैन छोटा मंदिर जी के संचालन में श्री दिगम्बर जैन समाज समिति, बागपत का निर्माण किया गया है। समिति के सदस्य इस प्रकार है :-



