Ballabhgarh Parshavnath Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

बल्लभगढ़ श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर

फरीदाबाद, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
0-100 वर्ष
पता
फरीदाबाद, हरियाणा
चावला कालोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, बल्लभगढ़ में अग्रसेन चौंक के पास चावला कालोनी में स्थित है। मंदिर जी में पंचकल्याणक वीर निर्वाण सम्वत- 2518, विक्रम सम्वत- 2048, वर्ष 9 फरवरी 1992 ने माघ शुक्ल बसंत पंचमी को श्री 108 आनन्द सागर जी महाराज एवं प्रतिष्ठाचार्य श्री फतेह चंद जी शास्त्री उदयपुर निवासी जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ है। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व जैन समाज को दर्शन करने दूर के क्षेत्रों पर जाना पड़ता था। स्थानीय जैन समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में जैन मंदिर जी का निर्माण किया जाए, अन्यथा आगे आने वाली पीढ़ी धर्मलाभ से वंचित रह जाएगी। समस्त जैन समाज द्वारा अपनी आय राशि का कुछ हिस्सा मंदिर जी के निर्माण के लिए दान में दिया गया। वर्ष 1992 में स्थनीय जैन समिति द्वारा भूमि खरीदकर मंदिर जी का निर्माण करवाया गया। वर्तमान में लोग दर्शन करने दूर के क्षेत्रों में ना जाकर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी में आकर धर्म लाभ उठाते है। मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की बिना नागफण के है।

“श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की ऐसी प्रतिमा के दर्शन बहुत दुर्लभ है।”

वेदी में ही श्री 1008 आदिनाथ भगवान, श्री 1008 महावीर भगवान जी की अष्टधातु एवं श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान, श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की स्फटिक की प्रतिमाएँ विराजमान है। वेदी में अष्ट मंगल चिह्नों को स्वर्ण के द्वारा प्रतिमाओं के आभामण्डल में दर्शाया गया है। मंदिर जी में दीवारों पर जैन चित्रकला जैसे आचार्य श्री कुन्दकुन्द स्वामी जी द्वारा ताड़पत्र पर शास्त्र रचना का चित्रण, समवशरण का चित्रण, जैन सिद्ध क्षेत्र श्री पावापुरी जी एवं श्री सम्मेद शिखर जी का चित्रण किया गया है। समय-समय पर जैन साधु महाराज जी के चरण भी बल्लभगढ़ में पधारे है, जिससे स्थानीय निवासियों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मंदिर जी में वर्ष 2019 में मुनि श्री 108 प्रभावसागर जी महाराज का चातुर्मास हुआ है। वर्ष 2021 में परम पूज्य श्री 108 अनुमान सागर जी महाराज का चातुर्मास भी मंदिर जी में हुआ है। वर्तमान 2023 में मंदिर जी में क्षुल्लक 105 श्री अविरल सागर जी महाराज का चातुर्मास चल रहा है। प्रतिदिन जैन समाज द्वारा मंदिर जी में पूजा-प्रक्षाल एवं जलाभिषेक जैसे धार्मिक क्रियाएँ किए जाते है।

6 photos

धर्मशाला

बल्लभगढ़ शहर हरियाणा के जिला फरीदाबाद से मात्र आठ किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। बल्लभगढ़ में जैन समाज के 250 से 300 परिवार बसे हुए है। क्षेत्र में तीन दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। जैन परिवारों द्वारा ही मंदिरो का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। बल्लभगढ़ की चावला कालोनी में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। मंदिर जी में समय-समय पर मुनि महाराज जी का आगमन होता रहता है। मंदिर जी से मात्र एक किलोमीटर की दुरी पर श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर जी के साथ ही जैन विद्या मंदिर स्कूल निर्मित है जहाँ लगभग सात सौ बच्चों को शिक्षा दी जाती है। क्षेत्र में महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था स्कूल में ही निर्मित स्वच्छ कमरों में की जाती है। यदि कोई जैन यात्री किसी दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उनके लिए विश्राम का प्रबंध भी मंदिर जी की समिति द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है।

इतिहास

फरीदाबाद हरियाणा राज्य का एक जिला है। फरीदाबाद भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली महानगर का एक महत्वपूर्ण उपनगर है। फरीदाबाद शहर की स्थापना 1607 शेख फरीद ने की थी जिसे बाबा फरीद के नाम से भी जाना जाता है। बाबा फरीद एक प्रसिद्ध सूफी संत थे और मुगल बादशाह जहाँगीर के कोषाध्यक्ष भी थे। यहाँ पर बाबा फरीद की मजार भी बनी हुई है। इसके प्रति स्थानीय लोगों में बड़ी श्रद्धा है। 1950 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थियों का एक बड़ा समूह यहाँ आ कर बस गया। उनके पुनर्वास के लिए उद्योग स्थापित किए गए थे। बाद में विभिन्न समुदायों, क्षेत्रों और धर्मों के लोग भी फरीदाबाद में आकर बस गए। प्रारंभ में यह गुड़गाँव जिले का एक हिस्सा था। 15 अगस्त 1979 को फरीदाबाद को एक अलग जिले के रूप में स्थापित किया गया था। फरीदाबाद एक उद्योगिकृत शहर है और इसे दिल्ली एनसीआर का एक महत्वपूर्ण उद्योगिकृत क्षेत्र माना जाता है। यहां विभिन्न उद्योगों में विशेषतःऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, एवं स्टील उद्योग विकसित हैं। फरीदाबाद का अधिकतम तापमान गर्मियों में जून और जुलाई महीनों में उच्च रहता है और यहां ठंडे मौसम का आनंद नवंबर से फरवरी तक होता है। यह शहर भी भारी वाहन यातायात के कारण जाना जाता है। साथ ही फरीदाबाद में कई प्रमुख पर्यटन स्थल भी हैं जैसे कि सुल्तानपुर नेशनल पार्क, सुरजकुंड झील, बादशाहपुर का तालाब, इत्यादि। फरीदाबाद अपनी विकासशील इतिहास और उद्योगिक सक्रियता के लिए मशहूर है

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।