Ballabhgarh Chandraprabhu Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

बल्लभगढ़ श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर

फरीदाबाद, हरियाणा
श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान
0-100 वर्ष
पता
फरीदाबाद, हरियाणा
जैन कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, फरीदाबाद से आठ किलोमीटर की दुरी पर बल्लभगढ़ में स्थित है। मंदिर जी में पंचकल्याणक नौ मार्च 2022 में परम पूज्य श्री 108 श्रुतसागर जी महाराज की प्रेरणा में संपन्न हुआ है। मंदिर जी के साथ में ही 40 से 45 वर्ष पुराना जैन विद्या मंदिर सीनयर सेकेंडरी स्कूल स्थित है। बताया जाता है कि मंदिर जी के निर्माण से पूर्व जैन समाज के किसी व्यक्ति द्वारा अपनी भूमि जैन समाज को स्कूल के निर्माण के लिए दान में दी गई थी। जैन समाज द्वारा भूमि पर जैन विद्या मंदिर स्कूल के कुछ कमरों का निर्माण कराया गया था। उस समय क्षेत्र में आस-पास मंदिर न होने के कारण जैन समाज के लोगो को दर्शन करने दूसरे क्षेत्र में जाना पड़ता था। इसलिए जैन समिति द्वारा स्कूल के कुछ कमरों का स्थान परिवर्तित करवाकर मंदिर जी के निर्माण करने का निर्णय लिया गया। मंदिर जी के निर्माण के लिए स्कूल के सामने वाली भूमि जो जैन समिति के ही अंतर्गत आती है उस भूमि पर कुछ कमरों का निर्माण करवाया गया तथा पुराने कमरों के स्थान पर मंदिर जी का भव्य निर्माण करवाया गया। श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर (बल्लभगढ़) में मूलतः एक वेदी है। जिसमें मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा के अतिरिक्त श्री 1008 वासुपूज्य भगवान, श्री 1008 नेमिनाथ भगवान, श्री 1008 शान्तिनाथ भगवान, श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान, श्री महावीर भगवान एवं श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी की अन्य प्रतिमा विराजमान है। जो दर्शनार्थी सीढ़िया चढ़ने में असमर्थ है उनके लिए लिफ्ट का प्रबंध मंदिर जी में किया गया है।

“क्षेत्र में मंदिर जी का बहुत अतिशय है, बताया जाता है कि मंदिर जी में सच्ची श्रद्धा से आने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।”

जब भी क्षेत्र में जैन साधु-महाराज जी का आगमन होता है तो वे इस मंदिर जी में आकर अवश्य दर्शन करते है। मंदिर जी में अब तक परम पूजनीय श्री 108 ज्ञानभूषण जी महाराज, आचार्य श्री 108 वसुनन्दी जी महाराज, जैन रत्न श्री 108 अनुमान सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के ससंघ का आगमन हुआ है। महाराज जी के आने पर क्षेत्र में एक अलग ऊर्जा उजागर होती है। मंदिर जी से जुड़े सभी लोग आज हर प्रकार की सुविधा से सम्पन्न है। प्रतिदिन जैन श्रावक आकर मंदिर जी में नियमित रूप से शान्तिधारा एवं पूजा-प्रक्षालन करते है।

7 photos

धर्मशाला

बल्लभगढ़ शहर हरियाणा के जिला फरीदाबाद से मात्र आठ किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। बल्लभगढ़ में जैन समाज के 250 से 300 परिवार बसे हुए है। क्षेत्र में तीन दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। जैन परिवारों द्वारा ही मंदिरो का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। क्षेत्र में दस लक्षण पर्व, श्री महावीर जयंती व मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी का जन्म कल्याणक व मोक्षकल्याणक बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। सभी जैन परिवार एकत्रित हो इन पावन अवसरों में हिस्सेदार बनते है। बल्लभगढ़ जैन कॉलोनी में स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर जी के साथ ही जैन विद्या मंदिर स्कूल निर्मित है। जैन विद्या मंदिर स्कूल में लगभग सात सौ बच्चों को बारहवीं कक्षा तक शिक्षा दी जाती है। समय-समय पर क्षेत्र में जैन मुनि महाराज जी का आगमन होता रहता है। महाराज जी के आने पर उनके रुकने की व्यवस्था स्कूल में ही निर्मित स्वच्छ कमरों में की जाती है। यदि कोई जैन यात्री किसी दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उनके लिए विश्राम का प्रबंध भी मंदिर जी की समिति द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है।

इतिहास

फरीदाबाद हरियाणा राज्य का एक जिला है। फरीदाबाद भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली महानगर का एक महत्वपूर्ण उपनगर है। फरीदाबाद शहर की स्थापना 1607 शेख फरीद ने की थी जिसे बाबा फरीद के नाम से भी जाना जाता है। बाबा फरीद एक प्रसिद्ध सूफी संत थे और मुगल बादशाह जहाँगीर के कोषाध्यक्ष भी थे। यहाँ पर बाबा फरीद की मजार भी बनी हुई है। इसके प्रति स्थानीय लोगों में बड़ी श्रद्धा है। 1950 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थियों का एक बड़ा समूह यहाँ आ कर बस गया। उनके पुनर्वास के लिए उद्योग स्थापित किए गए थे। बाद में विभिन्न समुदायों, क्षेत्रों और धर्मों के लोग भी फरीदाबाद में आकर बस गए। प्रारंभ में यह गुड़गाँव जिले का एक हिस्सा था। 15 अगस्त 1979 को फरीदाबाद को एक अलग जिले के रूप में स्थापित किया गया था। फरीदाबाद एक उद्योगिकृत शहर है और इसे दिल्ली एनसीआर का एक महत्वपूर्ण उद्योगिकृत क्षेत्र माना जाता है। यहां विभिन्न उद्योगों में विशेषतःऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, एवं स्टील उद्योग विकसित हैं। फरीदाबाद का अधिकतम तापमान गर्मियों में जून और जुलाई महीनों में उच्च रहता है और यहां ठंडे मौसम का आनंद नवंबर से फरवरी तक होता है। यह शहर भी भारी वाहन यातायात के कारण जाना जाता है। साथ ही फरीदाबाद में कई प्रमुख पर्यटन स्थल भी हैं जैसे कि सुल्तानपुर नेशनल पार्क, सुरजकुंड झील, बादशाहपुर का तालाब, इत्यादि। फरीदाबाद अपनी विकासशील इतिहास और उद्योगिक सक्रियता के लिए मशहूर है

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।