Ballabgarh Prachin Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर125+ yrs temple age

बल्लभगढ़ प्राचीन जैन मंदिर

फरीदाबाद, हरियाणा
श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान
500-1000 वर्ष
पता
फरीदाबाद, हरियाणा
सेक्टर-1, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारु रूप से संचालन के लिए समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर, फरीदाबाद से नौ किलोमीटर की दूरी पर बल्लभगढ़ मेन बाजार में स्थित है। मंदिर जी का निर्माण आज से 125 वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा किया गया था। बताया जाता है कि पुराने समय में यहाँ से 20 से 25 किलोमीटर कोई मंदिर नहीं था तथा सबसे पहला व प्राचीन मन्दिर यही हैं। समय-समय पर जैन समाज द्वारा मंदिर जी में निर्माण कार्य करवाया गया है। मंदिर जी का जीर्णोद्धार श्री निरंजनलाल जगदीश प्रसाद जैन द्वारा वर्ष 1998 में कराया गया था। जीर्णोद्धार के उपरांत मंदिर जी में पंचकल्याणक दिसम्बर 2001 में हुआ है। मंदिर जी में मूलतः दो वेदिया विराजमान है। मंदिर जी की मूल वेदी प्रथम तल पर विराजमान है जिसमें मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की विराजमान है। भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी की यह प्रतिमा आज से सौ वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा कोसी से लाकर मंदिर जी में विराजमान की गई थी। यह प्रतिमा जी लगभग छह सौ वर्ष प्राचीन बताई जाती है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा जी के साथ ही श्री महावीर भगवान व शन्तिनाथ भगवान जी की 100 वर्ष से ज्यादा प्राचीन प्रतिमा एवं अन्य जैन प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी के द्वितीय तल पर वेदी में ॐ एवं ह्रीं को स्थापित किया गया है। ॐ में पंचपरमेष्ठी एवं ह्रीं में चौबीसी प्रतिमा विराजमान है। भक्तांबर की 48 कड़ियों को यहां पर सुंदर चित्रों के द्वारा दर्शाया गया है तथा मंदिर जी के गर्भगृह में काँच का प्रयोग कर जैन कथाओं को दर्शाया गया है।

7 photos

अतिशय कथा

“क्षेत्र में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान एवं श्री महावीर भगवान जी की प्रतिमाओं का बहुत अतिशय है।”

बताया जाता है कि सेक्टर-37 से एक व्यक्ति प्रतिदिन मंदिर जी में आकर दर्शन किया करते थे। उस व्यक्ति की इच्छा थी कि उनके पुत्र की एक अच्छी नौकरी लग जाए। एक दिन उनका लड़का नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया हुआ था। वह मंदिर जी में आकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी की प्रतिमा के आगे अपने लड़के के इंटरव्यू पास होने की विनती करने लगे। कुछ ही देर में उनको फोन आया कि उनका लड़का इंटरवयू में पास हो गया है। अगले दिन उन्होंने मंदिर जी में आकर शांतिधारा की एवं श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कोरोना काल में भी पुरे विश्व में महामारी का प्रभाव देखने को मिला लेकिन मंदिर जी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं हुआ। मंदिर जी में समय-समय पर जैन साधु महाराज जी का आगमन होता रहता है। मंदिर जी में जैन रत्न श्री 108 मंगलानन्द जी महाराज का चातुर्मास हुआ है। जब किसी साधु महाराज जी का मथुरा की ओर विहार होता है तो वे बल्लभगढ़ के प्राचीन मंदिर जी में अवश्य आते है। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन श्रावक आकर पूजा-प्रक्षाल एवं शांतिधारा करते है।

धर्मशाला

बल्लभगढ़ शहर हरियाणा के जिला फरीदाबाद से मात्र आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बल्लभगढ़ में जैन समाज के 250 से 300 परिवार बसे हुए है। क्षेत्र में तीन दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। जैन परिवारों द्वारा ही मंदिरों का संचालन सुचारु रूप से किया जाता है। बल्लभगढ़ सेक्टर एक में श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर स्थित है। मंदिर जी की समिति द्वारा जीव दया के रूप में पक्षियों को दाना एवं जल दान किया जाता है। मंदिर जी में समय-समय पर मुनि महाराज जी का आगमन होता रहता है। मंदिर जी से मात्र नौ सौ मीटर की दुरी पर श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर स्थित है। श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर जी के साथ ही जैन विद्या मंदिर स्कूल निर्मित है जहाँ लगभग सात सौ बच्चों को शिक्षा दी जाती है। क्षेत्र में महाराज जी के आने पर रुकने की व्यवस्था स्कूल में ही निर्मित स्वच्छ कमरों में की जाती है।

इतिहास

फरीदाबाद हरियाणा राज्य का एक जिला है। फरीदाबाद भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली महानगर का एक महत्वपूर्ण उपनगर है। फरीदाबाद शहर की स्थापना 1607 शेख फरीद ने की थी जिसे बाबा फरीद के नाम से भी जाना जाता है। बाबा फरीद एक प्रसिद्ध सूफी संत थे और मुगल बादशाह जहाँगीर के कोषाध्यक्ष भी थे। यहाँ पर बाबा फरीद की मजार भी बनी हुई है। इसके प्रति स्थानीय लोगों में बड़ी श्रद्धा है। 1950 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थियों का एक बड़ा समूह यहाँ आ कर बस गया। उनके पुनर्वास के लिए उद्योग स्थापित किए गए थे। बाद में विभिन्न समुदायों, क्षेत्रों और धर्मों के लोग भी फरीदाबाद में आकर बस गए। प्रारंभ में यह गुड़गाँव जिले का एक हिस्सा था। 15 अगस्त 1979 को फरीदाबाद को एक अलग जिले के रूप में स्थापित किया गया था।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।