
बहादुरगढ़ संत कॉलोनी जैन मंदिर
वर्ष 2008 में नीरज जैन जी के पिता द्वारा अपनी धर्मपत्नी श्री कांता देवी की इच्छा को पूरा करने के लिए आर्यिका रत्न श्री 105 नंगमति माता जी के सानिध्य में मंदिर जी का निर्माण किया गया।
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
बहादुरगढ़ में स्थित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, संत कॉलोनी जी का निर्माण वर्ष 2008 में किया गया है। मंदिर जी में प्रतदिन पूजा-प्रक्षाल एवं जलाभिषेक श्री नीरज जैन जी के द्वारा किया जाता है। मंदिर जी के निर्माण से पूर्व यह भूमि नीरज जैन जी की दादी जी की हुआ करती थी। बँटवारे के बाद उनके द्वारा यह भूमि अपने चार पुत्रों में बराबर हिस्सों में बाँट दी गई। जिसमें से भूमि का कुछ हिस्सा नीरज जैन जी के पिता के हिस्से में भी आया। नीरज जैन जी की माता चाहती थी कि उनके द्वारा मंदिर जी का निर्माण किया जाए। उन्होंने अपने पतिश्री से मंदिर जी के निर्माण का आग्रह किया।
“वर्ष 2008 में नीरज जैन जी के पिता द्वारा अपनी धर्मपत्नी श्री कांता देवी की इच्छा को पूरा करने के लिए आर्यिका रत्न श्री 105 नंगमति माता जी के सानिध्य में मंदिर जी का निर्माण किया गया।”
मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान जी की है। महावीर भगवान जी की इस प्रतिमा को जयपुर से लाकर प्रतिष्ठित करवाकर वेदी में विराजमान किया गया है। वेदी में अन्य प्रतिमाएँ अष्ट धातु से निर्मित है। इन प्रतिमाओं को श्री 105 नंगमति माता जी के द्वारा शुद्धिकरण कर जैन समाज को वेदी में विराजमान करने के लिए दिया गया था। वेदी में विराजित इन प्रतिमाओं में श्री 1008 पुष्पदंत भगवान, श्री भरत-बाहुबली भगवान तथा श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की चौबीसी प्रतिमा के साथ अन्य जैन प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी में गर्भगृह में सभी जैन तीर्थंकरों के छायाचित्र काँच का प्रयोग कर उकेरा गया है। मंदिर जी में समय-समय पर जैन साधु महाराज जैसे श्री आर्यिका श्री 105 नंगमति माता जी एवं आचार्य श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज का वर्ष 2018 में आगमन हुआ है। प्रतिदान स्थानीय जैन समाज के लोग आकर मंदिर जी में दर्शन कर धर्मलाभ अर्जित करते है। प्रतिवर्ष जैन समाज द्वारा मंदिर स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
धर्मशाला
बहादुरगढ़ में लगभग 500 जैन परिवारों का समाज है। समाज द्वारा मिलकर क्षेत्र में हर प्रकार की गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। क्षेत्र में जैन साधु महाराज जी का आगमन होता है, उनके आने पर रुकने की व्यवस्था के रूप में त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में प्रतिदिन आने वाले श्रावकों कि शुद्धता का मुख्य रूप से ध्यान रखा गया है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आते है, तो उनके लिए उचित व्यवस्था का प्रबंध जैन समाज द्वारा किया जाता है, जिससे उसे दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इतिहास
बहादुरगढ़ भारतीय राज्य हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित है और राज्य के पूर्वी भाग और देश के उत्तरी भाग में स्थित है। यह शहर नई दिल्ली की सीमा (आमतौर पर टिकरी बॉर्डर के नाम से जाना जाता है) पर स्थित है। शहर की स्थापना मुगल सम्राट आलमगीर द्वितीय ने की थी, जो 1754 से 1759 तक दिल्ली के सुल्तान थे। उन्होंने 1754 में फर्रुखनगर के बलूच शासक बहादुर खान और तेज खान को जागीर में शहर दिया था जिन्होंने इसका नाम शरफाबाद से बदलकर बहादुरगढ़ कर दिया था। उनके एक शासक बहादुर खान ने 1793 ई. में एक किले का निर्माण कराया और इसका नाम बहादुरगढ़ किला रखा। बलूच नवाब मराठा सेनाओं से हार गए और 1793 में बहादुरगढ़ सिंधिया के हाथों में आ गया। 1803 में ब्रिटिश राज के हाथों सिंधिया की हार के बाद, लॉर्ड लेक ने शहर की सरकार का नियंत्रण झज्जर के नवाब के भाई को सौंप दिया।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



