
बहादुरगढ़ प्राचीन जैन मंदिर
पार्श्वनाथ भगवान जी की यह प्रतिमा 1100 वर्ष प्राचीन एवं अतिशयकारी है।
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
दिल्ली-रोहतक मेन रोड से 500 मीटर की दुरी पर बहादुरगढ़ बाजार में स्थित है प्राचीन श्री 1008 पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर। मंदिर जी का निर्माण आज से 200 वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा करवाया गया था। मंदिर जी में समय-समय पर निर्माण कार्य किया गया है इसके बावजूद वर्तमान में भी मंदिर जी को देखने से इसकी प्राचीनता का अनुमान लगाया जा सकता है। मंदिर जी में गर्भगृह में चारों ओर जैन तीर्थंकरों के चित्रों की चित्रकारी एवं जैन कथाओं को काँच की सहायता से दर्शाया गया है। मंदिर जी की मूल वेदी में मूलनायक श्री 1008 पद्मप्रभु भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा के साथ अन्य तीर्थंकरो की पाषाण एवं अष्टधातु से निर्मित प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की दूसरी वेदी में मूल प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की काले पाषाण की विराजमान है।
“पार्श्वनाथ भगवान जी की यह प्रतिमा 1100 वर्ष प्राचीन एवं अतिशयकारी है।”
जो देखने पर अत्यंत आकर्षक एवं अलौकिक शांति प्रदान करती है। मंदिर जी की तीसरी वेदी में विराजित महावीर भगवान जी की मूल प्रतिमा को 1987 में हांसी पंचकल्याणक के समय लाकर मंदिर जी की वेदी में विराजमान किया गया था। मंदिर जी की चौथी वेदी में मूल प्रतिमा सफेद पाषाण की श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा के साथ सिद्धभगवान, एक स्फटिक की प्रतिमा एवं यंत्र तथा पाषाण एवं अष्टधातु की प्रतिमाएँ विराजमान है। पांचवी वेदी में श्री बाहुबली भगवान जी की मूलनायक प्रतिमा, श्री शान्तिनाथ भगवान एवं श्री शीतलनाथ जी की प्रतिमा सफेद पाषाण से निर्मित विराजमान है। मंदिर जी में माता पद्मावती जी की भी वेदी बनी हुई है जिसका निर्माण श्रीमती विद्यावंती धर्मपत्नी लाला मेघराज जैन जी के द्वारा वर्ष 1984 में करवाया गया था। मंदिर जी में जिनवाणी माता जी की भी एक वेदी विराजमान है। क्षेत्र में जब किसी जैन मुनि महाराज जी का आगमन होता है तो वे इस मंदिर जी में भी अवश्य आते है। मंदिर जी में आर्यिका 105 नंगमति माता जी का वर्ष 2018 में चातुर्मास हुआ है। इसके अतिरिक्त क्षुल्ल्क श्री कुलभूषण जी का चातुर्मास भी मंदिर जी में हुआ है। मंदिर जी में प्रतिदिन पूजा-प्रक्षाल सुचारु रूप से किया जाता है। मंदिर जी के साथ में ही जैन धर्मशाला स्थित है, जिसमें यात्रियों के लिए एवं किसी विशेष समारोह के लिए 20-22 कमरे बने हुए है।
धर्मशाला
बहादुरगढ़ में लगभग 500 जैन परिवारों का समाज है। समाज द्वारा मिलकर क्षेत्र में हर प्रकार की गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। क्षेत्र में जैन साधु महाराज जी का आगमन होता है, उनके आने पर रुकने की व्यवस्था के रूप में त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में प्रतिदिन आने वाले श्रावकों कि शुद्धता का मुख्य रूप से ध्यान रखा गया है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आते है, तो उनके लिए उचित व्यवस्था का प्रबंध जैन समाज द्वारा किया जाता है, जिससे उसे दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैन समाज द्वारा एक आई सेंटर एवं फिजियोथेरपी सेंटर चलाया जाता है जिसमें नाममात्र शुल्क पर उपचार दिया जाता है।
इतिहास
बहादुरगढ़ भारतीय राज्य हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित है और राज्य के पूर्वी भाग और देश के उत्तरी भाग में स्थित है। यह शहर नई दिल्ली की सीमा (आमतौर पर टिकरी बॉर्डर के नाम से जाना जाता है) पर स्थित है। शहर की स्थापना मुगल सम्राट आलमगीर द्वितीय ने की थी, जो 1754 से 1759 तक दिल्ली के सुल्तान थे। उन्होंने 1754 में फर्रुखनगर के बलूच शासक बहादुर खान और तेज खान को जागीर में शहर दिया था जिन्होंने इसका नाम शरफाबाद से बदलकर बहादुरगढ़ कर दिया था। उनके एक शासक बहादुर खान ने 1793 ई. में एक किले का निर्माण कराया और इसका नाम बहादुरगढ़ किला रखा। बलूच नवाब मराठा सेनाओं से हार गए और 1793 में बहादुरगढ़ सिंधिया के हाथों में आ गया। 1803 में ब्रिटिश राज के हाथों सिंधिया की हार के बाद, लॉर्ड लेक ने शहर की सरकार का नियंत्रण झज्जर के नवाब के भाई को सौंप दिया।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -



