Bahadurgarh Mahavir Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

बहादुरगढ़ श्री महावीर जैन मंदिर

झज्जर, हरियाणा
श्री 1008 महावीर भगवान
0-100 वर्ष
पता
झज्जर, हरियाणा, 123001
बहादुरगढ़, अग्रवाल कॉलोनी, झज्जर, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

भारत की राजधानी दिल्ली से मात्र 19 किलोमीटर की दुरी पर श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर बहादुरगढ़ में अग्रवाल कॉलोनी में स्थित है। वर्ष 1960 से 1962 की बात है उस समय क्षेत्र में आस पास कोई जैन मंदिर नहीं था। लोगों को दर्शन करने दूर के क्षेत्रों पर जाना पड़ता था। स्थानीय जैन समाज के लाला रघुबीर जी की धर्मपत्नी जैन नियमो का गंभीरता से पालन करती थी। उनका प्रण था कि वे तब तक मीठे का त्याग करेंगी जब तक क्षेत्र में मंदिर जी का निर्माण नहीं किया जाता। जैन समाज के लाला भूषण जैन, लाला दुर्गा प्रसाद जैन, लाला रघुबीर जैन एवं लाला सुखमाल जैन जी को लगा कि क्षेत्र में जैन मंदिर होना चाहिए। इसलिए सभी लोगो द्वारा निर्णय लिया गया कि समाज के लिए चैत्यालय का निर्माण किया जाए। जैन समाज द्वारा 300 गज भूमि खरीदकर चैत्यालय का निर्माण करवाया गया। चैत्यालय में दिल्ली के लाल मंदिर से श्री 1008 महावीर भगवान जी की प्रतिमा को लाकर विराजित किया गया। समय के साथ अन्य प्रतिमाओं को लाकर वेदी में विराजित किया गया। उस समय मंदिर जी की मूल प्रतिमा श्री 1008 महावीर भगवान जी की थी जो आज भी मंदिर जी में ही मूल प्रतिमा के रूप में है लेकिन ज्ञान न होने के कारण उस समय चैत्यालय का नाम श्री 1008 आदिनाथ चैत्यालय रखा गया था। गलती को सुधारते हुए वर्तमान में मंदिर जी को श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर के नाम से जाना जाता है।

एक बार पूजा करते समय भूल के कारण दो प्रतिमाएँ खंडित हो गई थी। जिस कारणवश सन् 1980-1982 के लगभग मंदिर जी में पंचकल्याणक हुआ। वर्ष 1980-1982 में मंदिर जी में वेदी प्रतिष्ठा कर प्रतिमाओं को विराजमान किया गया तथा शिखर का निर्माण करके चैत्यालय को बड़ा रूप दे दिया गया। वर्ष 2018 में जैन मुनि श्री 108 पदमय सागर महाराज जी की प्रेरणा से पुरानी इमारतों को गिराकर नवीन मंदिर जी का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2024 तक निर्माण कार्य पूरा होने की सम्भवना है। मंदिर जी के निर्माण में लोहे का प्रयोग न करके केवल पत्थर का प्रयोग किया गया है। पुरे मंदिर जी में पत्थर का प्रयोग करके बड़ी बारीकी से कार्य किया गया है। मंदिर जी की बनावट इस तरह की गई है कि श्रावक तीन प्रकार से परिक्रमा कर सकते है। एक मंदिर जी के गर्भगृह से, एक मंदिर जी के ऊपरी तल से व एक मंदिर जी के नीचे तल से है।

वर्तमान में मंदिर जी की सभी प्रतिमाओं को पास ही के हॉल में अस्थाई वेदी पर विराजमान किया गया है। प्रतिदिन जैन श्रावक आकर पूजा-प्रक्षाल तथा अभिषेक करते है। मंदिर जी में समय-समय पर जैन मुनि श्री का आगमन हुआ है। मंदिर जी में श्री 108 देशभूषण जी महाराज का वर्ष 1970 में तथा श्री 108 कुंथुसागर जी महाराज का संघ सहित 1980-1985 को आगमन हुआ है।

धर्मशाला

बहादुरगढ़ में लगभग 500 जैन परिवारों का समाज है। समाज द्वारा मिलकर क्षेत्र में हर प्रकार की गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। क्षेत्र में जैन साधु महाराज जी का आगमन होता है, उनके आने पर रुकने की व्यवस्था के रूप में त्यागी भवन का निर्माण किया गया है। मंदिर जी में प्रतिदिन आने वाले श्रावकों कि शुद्धता का मुख्य रूप से ध्यान रखा गया है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आते है, तो उनके लिए उचित व्यवस्था का प्रबंध जैन समाज द्वारा किया जाता है, जिससे उसे दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इतिहास

बहादुरगढ़ भारतीय राज्य हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित है और राज्य के पूर्वी भाग और देश के उत्तरी भाग में स्थित है। यह शहर नई दिल्ली की सीमा (आमतौर पर टिकरी बॉर्डर के नाम से जाना जाता है) पर स्थित है। शहर की स्थापना मुगल सम्राट आलमगीर द्वितीय ने की थी, जो 1754 से 1759 तक दिल्ली के सुल्तान थे। उन्होंने 1754 में फर्रुखनगर के बलूच शासक बहादुर खान और तेज खान को जागीर में शहर दिया था जिन्होंने इसका नाम शरफाबाद से बदलकर बहादुरगढ़ कर दिया था। उनके एक शासक बहादुर खान ने 1793 ई. में एक किले का निर्माण कराया और इसका नाम बहादुरगढ़ किला रखा। बलूच नवाब मराठा सेनाओं से हार गए और 1793 में बहादुरगढ़ सिंधिया के हाथों में आ गया। 1803 में ब्रिटिश राज के हाथों सिंधिया की हार के बाद, लॉर्ड लेक ने शहर की सरकार का नियंत्रण झज्जर के नवाब के भाई को सौंप दिया।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।