Badshahpur Parshvanath Prachin Chaityalaya
दिगम्बर चैत्यालय500+ yrs temple age

बादशाहपुर पार्श्वनाथ चैत्यालय

गुरुग्राम, हरियाणा
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
500-1000 वर्ष
पता
गुरुग्राम, हरियाणा
मेन बाजार बादशाहपुर, गुरुग्राम, हरियाणा
समय
सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

मंदिर जी के सुचारू संचालन हेतु श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति का निर्माण किया गया है। समिति में कार्यरत सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय बादशाहपुर के मुख्य बाजार में प्राचीन मंदिर जी के पास स्थित है। चैत्यालय का निर्माण आज से 500 वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा करवाया गया था। चैत्यालय का निर्माण 70 से 80 गज भूमि पर किया गया है। समय के साथ प्राचीन एवं जर्जर अवस्था में होने के कारण जैन समाज के श्री नरेन्द्र कुमार जैन, श्री सूरजभान जैन एवं श्री जय प्रकाश जैन जी के द्वारा जीर्णोद्धार सन् 1989 में करवाया गया। मंदिर जी में मूलतः एक वेदी है जिसमें मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है। स्थानीय जैन समाज द्वारा बताया जाता है कि पार्श्वनाथ भगवान जी की यह प्रतिमा किसी अन्य क्षेत्र से लाकर विराजमान की गई थी तथा यह प्रतिमा अत्यन्त प्राचीन है जो देखने से ही प्रतीत होती है। वेदी में श्री चन्द्रप्रभु भगवान की भी प्राचीन अष्ट धातु की प्रतिमा विराजमान है साथ ही श्री नेमिनाथ भगवान एवं श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की भी काले पाषाण से निर्मित प्रतिमा विराजमान है। यह प्रतिमाएँ आचार्य श्री 108 विशदसागर जी महाराज के सानिध्य में दारुहेड़ा में पंचकल्याणक के बाद विराजमान की गई है। वेदी में एक अन्य प्राचीन प्रतिमा हुआ करती थी।

“लेकिन कुछ वर्ष पूर्व वह प्रतिमा जी मंदिर जी से चोरी हो गयी थी।”

काफी समय तक तलाश जारी रखने पर प्रतिमा जैन समाज को मिल जाती है। लेकिन प्रतिमा जी की दशा जीर्ण-शीर्ण होने के कारण महाराज जी द्वारा प्रतिमा को विसर्जित करने की अनुमति दी जाती है। अन्तः प्रतिमा को जैन समाज द्वारा विसर्जित कर दिया गया और प्राचीन प्रतिमा जी के स्थान पर श्री महावीर भगवान जी की रत्नमयी प्रतिमा को वेदी में विराजित किया गया। प्रतिदिन प्रतिमाओं का सुचारु रूप से जलाभिषेक एवं पूजा-प्रक्षालन किया जाता है।

धर्मशाला

वर्तमान में गुरुग्राम हर प्रकार की सुविधाओं से युक्त एक इंडस्ट्रियल हब बन चुका है, जहाँ भिन्न-भिन्न समुदाय के लोग एक साथ रहते है। गुरुग्राम में लगभग सात सौ से आठ सौ जैन परिवारों का समाज है जो गुरुग्राम के अलग-अलग क्षेत्रों में निवास करते है। गुरुग्राम से आठ किलोमीटर की दुरी पर बादशाहपुर स्थित है। बादशाहपुर में भी तीस से अधिक जैन परिवारों का समाज है। जैन समाज द्वारा ही मंदिर जी का संचालन किया जाता है। क्षेत्र में जैन समाज द्वारा निर्मित जैन धर्मशाला में किसी दूर के क्षेत्र से आने वाले यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था की जाती है।

इतिहास

गुरुग्राम या गुड़गाँव हरियाणा राज्य का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। चण्डीगढ़ और मुम्बई के बाद यह भारत का तीसरा सबसे ज्यादा पर-कैपिटा इनकम वाला नगर है। लोकमान्यता अनुसार महाभारत काल में इन्द्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) के राजा युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दिया था। उनके नाम पर ही इसे गुरुग्राम कहा जाने लगा, जो कालांतर में बदलकर गुड़गांव हो गया था। गुरुग्राम यह नगर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नक्शा
Loading map…
मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।