
बड़ा जैन मंदिर मंसूरपुर
माता पद्मावती जी की यह प्रतिमा अत्यंत प्राचीन अनूठी व अद्वितीय है जिनके दर्शन पुरे भारत वर्ष में बहुत ही दुर्लभ है।
क्षेत्र में जैन समाज न होते हुए भी मंदिर जी का संचालन मंदिर समिति द्वारा सुचारु रूप से होता है। मंदिर समिति के सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
मुज्जफरनगर से 15 कि.मी. दूर मंसूरपुर में स्थित है श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जिसे बड़ा मंदिर जी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर जी का निर्माण आज से साढ़े छह सौ वर्ष पूर्व जैन समाज द्वारा करवाया गया था। बड़ा मंदिर जी से ही लगभग 600 मीटर की दूरी पर स्थित है छोटा जैन मंदिर जी। उस समय इस क्षेत्र पर जैन परिवारों की संख्या अधिक हुआ करती थी। जिस कारण छोटा मंदिर जी का निर्माण किया गया था। बड़ा मंदिर जी में मूलतः एक ही वेदी निर्मित है। वेदी में कई प्राचीन जैन प्रतिमाएँ विराजमान है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की है। पार्श्वनाथ भगवान जी की इस प्रतिमा पर वीर सम्वत 1548 उत्तीर्ण है। जिससे मंदिर जी का ओर भी प्राचीन होने का प्रमाण मिलता है। वेदी में मूलनायक प्रतिमा के साथ ही श्री नेमिनाथ भगवान, श्री पार्श्वनाथ भगवान जी की चौबीसी एवं माता पद्मावती जी की प्रतिमा के ऊपर नागफण पर पार्श्वनाथ भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है।
“माता पद्मावती जी की यह प्रतिमा अत्यंत प्राचीन अनूठी व अद्वितीय है जिनके दर्शन पुरे भारत वर्ष में बहुत ही दुर्लभ है।”
अधिकांश वेदियों में जैन आगमन के अनुसार जिनेंद्र भगवान एवं माता पद्मावती की प्रतिमा अलग अलग वेदियों में विराजमान होती है। क्योकि जिनेंद्र भगवान वीतरागी और देव रागी की श्रेणी में आते हैं। लेकिन मंसूरपुर के बडे मंदिर जी में माता पद्मावती की प्रतिमा बिना शृंगार व निर्वस्त्र अन्य प्रतिमाओं के साथ एक ही वेदी में विराजमान है। इस प्रतिमा का क्षेत्र में बहुत अधिक अतिशय है। लोग दूर-दूर के क्षेत्रों से मंदिर जी में आकर प्रतिमा जी के दर्शन करते है। स्थानीय लोगों का मानना है यदि किसी व्यक्ति को कोई भी परेशानी होती है तो वह परेशानी भगवान की प्रतिमा के दर्शन करने मात्र से ठीक हो जाती है। क्षेत्र में प्रतिवर्ष रथ यात्रा बड़े धूम-धाम से निकाली जाती है। मंदिर जी के गर्भगृह में दीवारों पर तथा शिखर के आंतरिक भाग में स्वर्ण का कार्य किया गया है। दीवारों में जैन कथाओं को चित्रकारी की सहायता से दर्शाया गया है। मंदिर जी में प्रतिमाओं के अभिषेक के लिए कुंए के जल का उपयोग किया जाता है। यह कुआँ प्राचीन समय का ही बना हुआ है। क्षेत्र पर दो जैन मंदिर स्थित है। कभी इस क्षेत्र में जैन परिवारों की संख्या 364 की हुआ करती थी लेकिन आज क्षेत्र पर एक भी जैन परिवार नहीं है। मंदिरों की देख-रेख तथा प्रतिमाओं के पूजा-प्रक्षालन एवं जलाभिषेक के लिए दो पुजारी जैन समाज द्वारा मंदिरों में नियुक्त किए गए है। यदि कोई यात्री दूर के क्षेत्र से मंदिर जी में दर्शन करने आता है तो उनके लिए रुकने की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं पुजारी जी द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
धर्मशाला
माना जाता है एक समय में इस क्षेत्र में 364 संख्या में जैन परिवार का समाज हुआ करता था। परंतु आज यहाँ एक भी जैन घर शेष नहीं है। समय के साथ क्षेत्र में बढ़ती मुस्लिम आबादी और साथ ही क्षेत्र में बहुत तेजी से बढ़ती चोरी डकैती की घटनाओं तथा अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए धीरे धीरे सभी जैन समाज के परिवारों का रूख शहरों की ओर हो गया। लेकिन किसी विशेष महोत्सव पर सभी जैन परिवार एक साथ मंदिर जी में एकत्रित होते है। बड़ा मंदिर जी से मात्र छह सौ मीटर की दूरी पर छोटा जैन मंदिर स्थित है जहाँ विभिन्न सुविधाए उपलब्ध है। छोटा जैन मंदिर जी के प्रांगण में एक बड़ा हॉल है। छोटा जैन मंदिर जी में रहने के लिए 4 कमरे जॉइंट बाथरूम के साथ उपलब्ध है। मंदिर जी में भोजनालय की भी व्यवस्था है। यदि आप मदिर जी में दर्शन मात्र से आ रहे है और आपको शुद्ध भोजन खाना है तो उसकी व्यवस्था भी यहाँ पर हो जाएगी। मंदिर जी में एक बड़ा हॉल है। जो धार्मिक समारोह, शादी आदि के लिए उपलब्ध है। यह हॉल जैन परिवार को दिया जाता है, यही नहीं मंदिर जी में साधु संतों के प्रवचनों के बड़े बड़े कार्यक्रम भी इसी हॉल में किए जाते है।
इतिहास
मुज्जफरनगर का क्षेत्रफल 4049 वर्ग किलोमीटर में है। मुज्जफरनगर दिल्ली से लगभग 116 किमी दूर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित है जिसकी सीमाएँ हरियाणा और राजस्थान से मिलती हैं। यह राष्ट्रीय राज मार्ग 58 पर सहारनपुर मण्डल के अंतर्गत गंगा और यमुना के दोआब में, दक्षिण में मेरठ और उत्तर में सहारनपुर जिलों के बीच स्थित है। यह क्षेत्र विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए महत्वपूर्ण है। गंगा यमुना के संगम पर बसे इस क्षेत्र में कई तीर्थ स्थल हैं जैसे कि शुक्राताल, तांदा, अंबा बारा, भिट्ठौड़ा और मन्दीरा घाट आदि। यहाँ के त्योहार और मेले भी अपने आप में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इस ज़िले में कई प्राचीन राजमहल और राजा-महाराजा के महल हैं जो ऐतिहासिक महत्व के हैं और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहाँ की हिंदी और उर्दू प्रमुख भाषाएँ हैं, लेकिन अन्य भाषाएँ भी यह पर बोली जाती हैं, जैसे कि हरियाणवी और राजस्थानी।
मुजफ्फरनगर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है, चीनी, इस्पात, कागज और सिले सिलाये कपड़े और हाथ की कशीदाकारी से बने महिलाओं के सूट के लिए प्रसिद्ध है। गन्ना के साथ अनाज यहाँ के प्रमुख उत्पाद है। यहाँ की ज़्यादातर आबादी कृषि में लगी हुई है जो कि इस क्षेत्र की आबादी का 70% से अधिक है। मुजफ्फरनगर का गुड़ बाजार एशिया में सबसे बड़ा गुड़ का बाजार है। मुजफ्फरनगर में गन्ना भारत में सबसे अधिक पैदा होता है, गन्ने के मिल भी सबसे ज्यादा संख्या में मुजफ्फरनगर है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
क्षेत्र में जैन समाज न होते हुए भी मंदिर जी का संचालन मंदिर समिति द्वारा सुचारु रूप से होता है। मंदिर समिति के सदस्य इस प्रकार है -



