Badagaon Prachin Atishay Kshetra
अतिशय क्षेत्र

बड़ा गांव प्राचीन जैन मंदिर

बागपत, उत्तर प्रदेश
श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान
1000-2000 वर्ष
वर्चुअल दर्शन
पता
बागपत, उत्तर प्रदेश
बड़ा गाँव, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश
समय
सुबह 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
प्रबंध समिति

श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर समिति, बड़ा गांव द्वारा मंदिर जी के संचालन का कार्य किया जाता है। समिति के सदस्य इस प्रकार है :-

परिचय

बागपत जिला प्राचीन समय से ही जैन समाज की आस्था का मुख्य केंद्र बना हुआ है। बागपत जिले में नेशनल एक्सप्रेसवे-टू के किनारे पर स्थित है बड़ा गाँव। बड़ा गाँव में मुख्य मार्ग से प्रवेश करने पर हमें दो मंदिरों का परिसर देखने को मिलता है। जिनमें से दाईं ओर प्राचीन मंदिर तथा बाईं ओर नया बना त्रिलोक तीर्थ धाम मंदिर है। बड़ा गाँव में स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान प्राचीन दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र का निर्माण सन् 1922 में जैन समाज द्वारा करवाया गया था। मंदिर जी में स्थापित मूल प्रतिमा को एक टीले की खुदाई के दौरान प्राप्त किया गया था, व अन्य प्रतिमाओं को मंदिर जी के पास में ही एक आम के बाग से खुदाई के दौरान प्राप्त किया गया था। मंदिर जी में 7 शिखरों का निर्माण किया गया है। मंदिर जी के मुख्य शिखर, जिसकी ऊंचाई 101 फिट है, में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की मूल वेदी स्थापित है। खुदाई के दौरान प्राप्त अन्य प्रतिमाओं को भी अन्य शिखरों की वेदियों में विराजमान किया गया है। मंदिर जी में दो जिनालयो का भी निर्माण किया गया है, जिनमे से एक श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी को व दूसरा श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान जी को समर्पित है। मंदिर जी में एक अन्य जिनालय का निर्माण भी चल रहा है, जहाँ श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की विशाल धातु से निर्मित प्रतिमा विराजमान की जायेंगी।

5 photos

अतिशय कथा

मुग़ल शासन काल में पुरे भारतवर्ष में मंदिरों को नष्ट किया जा रहा था, तब लोग प्रतिमाओं को आक्रांताओ से बचाकर भूमि में दबा देते थे। बड़ा गाँव में भी ऐसा ही देखने को मिला। यहाँ पूर्व समय में रेत का टीला होता था, जिसे लोग पार्श्व टीला कहते थे। सन् 1922 में श्री ऐलक अनंतकीर्ति जी महाराज का आगमन हुआ। लोगो ने उन्हें इस टीले के बारे में बताया, तब उन्होंने यहाँ बैठकर ध्यान लगाया। उन्हें यहाँ प्रतिमा जी के हल्के दर्शन दिखाई दिए। बाद में उन्होंने लोगो को खुदाई करने को कहा।

“लगभग 12 फिट खुदाई के बाद लोगो को आवाज आई 'भाइयों धीरे-धीरे खुदाई करो' इतना सुनते ही लोग आश्चर्यचकित हो गये अतः अपने हाथों से ही खुदाई करने लगे।”

कुछ समय खुदाई के बाद लोगो को सफेद पाषाण से बनी श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी की अतिशयकारी प्रतिमा प्राप्त हुई। बाद में लोगो ने मंदिर जी का निर्माण कर प्रतिमा जी को मंदिर जी में स्थापित किया। जहाँ से प्रतिमा जी प्राप्त हुई थी वहीं पर वर्तमान में कुएं का निर्माण किया गया है। लोग कुएं के जल का प्रयोग अपने रोगो के इलाज में करते है।

धर्मशाला

मंदिर जी में दूर से आने वाले यात्रिओं के लिए ए० सी० व नॉन ए० सी० कमरों वाली धर्मशाला बनी हुई है। धर्मशाला में 120 कमरे ए० सी० तथा 20 कमरें कुलर की व्यवस्था के साथ उपलब्ध है। सात्विक भोजन के लिए भोजनशाला का भी निर्माण किया गया है। आचर्य श्री 108 ज्ञानसागर त्यागी भवन बना हुआ है, जिसमे साधु संतो के लिए विश्राम की व्यवस्था बनी हुई है। परिसर में एक 74 कमरों वाले प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल का भी निर्माण किया जायेगा।

इतिहास

बागपत को बागो का शहर भी कहा जाता है। 1857 की क्रांति के बाद बागपत की मुख्यता बढ़ गई। पहले यह मेरठ का हिस्सा था बाद में 1997 में बागपत को एक जिले का रूप दे दिया गया। यहाँ पर मुख्य गुड़ तथा चीनी का व्यवसाय किया जाता है। बागपत में त्रिलोक तीर्थ धाम, श्री पार्श्व नाथ भगवान जैन अतिशय क्षेत्र अन्य जैन मंदिरों का निर्माण किया हुआ है। बागपत का सम्बन्ध महाभारत काल से भी रहा है। बागपत के बरनावा में महाभारत काल का लाक्षागृह भी मौजूद है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।