
बाड़ा पदमपुरा अतिशय क्षेत्र जयपुर
श्री 1008 दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, बाड़ा पदमपुरा, राजस्थान के जयपुर जिले के शिवदासपुरा शहर में स्थित है।
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, पदमपुरा प्रबन्धकारिणी समिति द्वारा मंदिर जी के संचालन का कार्य किया जाता है। समिति के सदस्य इस प्रकार है -
परिचय
“श्री 1008 दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, बाड़ा पदमपुरा, राजस्थान के जयपुर जिले के शिवदासपुरा शहर में स्थित है।”
यह जयपुर-कोटा रोड पर जयपुर से 35 किमी की दूरी पर स्थित है। पदमपुरा का दिगम्बर जैन मंदिर 50,000 वर्ग फुट में फैली एक भव्य सफेद संगमरमर की संरचना है। पदमपुरा मंदिर उत्तर भारत में प्रसिद्ध एक अनोखा अतिशय क्षेत्र है। मंदिर जी की मूलनायक प्रतिमा छठे तीर्थंकर पद्मप्रभु भगवान जी की है जो अति प्राचीन प्रतीत होती है। यह प्रतिमा मूला जाट नाम के एक किसान को विक्रम संवत 2001 बैशाख शुक्ल पंचमी गुरुवार 27 अप्रैल 1944 ई. में अपने घर के निर्माण के लिए नींव खोदते समय प्राप्त हुई। प्रतिमा जी की खोज के बाद से क्षेत्र में पानी की समस्या दूर हो गई, विभिन्न बीमारियों के कारण जानवरों की मृत्यु रुक गई और कई वर्षों के बाद, ग्रामीणों को भरपूर फसल प्राप्त हुई। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में प्रार्थना करने से मानसिक, शारीरिक और अन्य कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान पद्मप्रभु की यह सुंदर प्रतिमा इसी गोलाकार मंदिर जी के मध्य में एक ऊंचे मंदिर पर स्थापित है। मंदिर जी की आधारशिला अजमेर के सेठ श्री भागचंदजी सोनी ने रखी थी। मंदिर जी के निर्माण हेतु एक व्यापारी महोरीलाल गोधा जी द्वारा संगमरमर से बना एक अनोखा गोलाकार मंदिर बनाने के लिए एक विस्तृत मैदान दान में दिया गया। मंदिर जी का शिखर 85 फीट ऊंचा है। मंदिर जी में 61 फीट ऊँचा मनस्तंभ भी है। मंदिर जी में 10 और वेदिया स्थापित हैं जिनमें अन्य जैन तीर्थंकरो की प्रतिमाएँ सुसज्जित हैं। मंदिर के मुख्य आकर्षणों में से एक आकर्षण पद्मप्रभु की खडगासन 27 फीट की विशाल प्रतिमा भी है। विजयादशमी पर वार्षिक रथ यात्रा मंदिर जी के मुख्य समारोह है। समारोह पर हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। समारोह के दौरान मुख्य प्रतिमा जी पर अभिषेक किया जाता है।
धर्मशाला
धर्मशाला में दूर से आने वाले यात्रियों के विश्राम हेतु 52 कमरे वर्ष 1949-50 से तैयार किये गए है। यात्रियों की दिन प्रतिदिन की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बाजार एवं दुकाने निर्मित की गई है। वर्तमान में 23 पक्की दुकाने एवं 4 रेस्टोरेंट है। सार्वजनिक सेवा के लिए क्षेत्र की ओर से आयुर्वेदिक औषधालय भी कार्यरत है। राजकीय एलोपैथी डिस्पेंसरी भी क्षेत्र के भवन में कार्यरत है।
इतिहास
जयपुर शहर भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। जयपुर राजस्थान का जोधपुर महानगर के बाद दूसरा बड़ा शहर है। जयपुर को पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी भी कहते है। जयपुर अपनी समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर तीन ओर से अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। राजा जयसिंह द्वितीय के नाम पर ही इस शहर का नाम जयपुर पड़ा। जयपुर को आधुनिक शहरी योजनाकारों द्वारा सबसे नियोजित और व्यवस्थित शहरों में से गिना जाता है। देश के सबसे प्रतिभाशाली वास्तुकारों में इस शहर के वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य का नाम सम्मान से लिया जाता है। ब्रिटिश शासन के दौरान इस पर कछवाहा समुदाय के राजपूत शासकों का शासन था। यहाँ के मुख्य उद्योगों में धातु, संगमरमर, वस्त्र-छपाई, हस्त-कला, रत्न व आभूषण का आयात-निर्यात तथा पर्यटन-उद्योग आदि शामिल हैं। जयपुर को भारत का पेरिस भी कहा जाता है।
इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?
कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, पदमपुरा प्रबन्धकारिणी समिति द्वारा मंदिर जी के संचालन का कार्य किया जाता है। समिति के सदस्य इस प्रकार है -
