Ambala Housing Board Jain Mandir
दिगम्बर मंदिर

अम्बाला मानस्तंभ जैन मंदिर हाउसिंग बोर्ड

अंबाला, हरियाणा
श्री 1008 महावीर भगवान
0-100 वर्ष
पता
अंबाला, हरियाणा
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सुभाष नगर, अम्बाला कैंट
समय
ग्रीष्म ऋतु
सुबह 5:30 बजे से 10:30 बजे तक ·शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक ·
शरद ऋतु
सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक ·शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक
प्रबंध समिति

अम्बाला में बहुत सुन्दर व्यवस्था देखने को सामने आती है। अम्बाला में 6 अलग-अलग स्थानों पर दिगम्बर जैन मंदिर है लेकिन सभी मंदिरो की देखरेख मुख्य रुप से श्री दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार द्वारा किया जाता है। सभी मंदिरो के संचालक अलग है पर सभी संचालक श्री दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार के मेम्बर्स है। समिति के सदस्य इस प्रकार है -

परिचय

श्री 1008 दिगम्बर जैन मानस्तंभ मंदिर अम्बाला कैंट के सुभाष नगर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित है। मंदिर जी धुलकोट रेलवे स्टेशन से 13 कि० मी० की दूरी पर स्थित है। पहले मंदिर जी का क्षेत्रफल 60 से 70 गज तक था बाद में श्रदालुओं की जनसँख्या में वृद्धि के कारण मंदिर जी के साथ में भूमि को खरीदकर मंदिर जी को और भी भव्य बनाया गया। अब तक मंदिर जी का दो बार जीर्णोद्धार हुआ है। मंदिर जी में पंचकल्याणक उपाध्याय श्री गुप्ति सागर जी महाराज के द्वारा कराया गया है। मंदिर जी के बाहर की ओर मुख्य द्वार के ऊपर समवशरण का दृश्य दर्शाया गया है। मंदिर जी के मुख्य द्वार से ऊपर की ओर सीढ़िया चढ़ के हम मंदिर जी के मुख्य हॉल में पहुँचते है। मंदिर जी में एक बड़ा हॉल है, जिसमें मानस्तंभ बना हुआ है। अधिकतम मंदिरों में मानस्तंभ मंदिर जी के बहार की ओर बनाया जाता है लेकिन यहाँ व्यवस्था ऐसी है जिसमें एक बड़े हॉल में मानस्तंभ है तथा मूल वेदी मानस्तंभ के ठीक सामने की ओर स्थापित है। मंदिर जी के हॉल में भगवान जिनेन्द्र जी की गाथाओं का चित्रण बड़े सुंदर तरीके से किया हुआ है। हॉल में पहुँचकर अपको स्वर्णमय सा अनुभव प्रतीत होता है। मंदिर जी के हॉल की दीवारों को देखकर प्रतीत होता है जैसे सोने की दीवारों पर चित्रकारी की गई हो। मंदिर जी में मूल प्रतिमा भगवान श्री 1008 महावीर जी की है, जिसे सफेद पाषाण से बनाया गया है। इसके अतिरिक्त भगवान श्री 1008 आदिनाथ जी, श्री 1008 चंद्रप्रभु जी, श्री 1008 पद्मप्रभु जी, श्री 1008 सुपार्श्वनाथ जी, श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जी, श्री 1008 नेमिनाथ जी, श्री 1008 पार्श्वनाथ जी, श्री 1008 महावीर जी की प्रतिमाएँ विराजमान है। मंदिर जी की देख-रेख का कार्य श्री 1008 दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार द्वारा किया जाता है। मंदिर जी में प्रतिदिन जैन समाज के द्वारा जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास से की जाती है।

8 photos

धर्मशाला

मंदिर जी से थोड़ी दूर सदर बाजार, अम्बाला कैंट, हरगोलाल के पीछे क्रॉस रोड 4 पर श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला बनी हुई है जिसमे कुल 16 कमरे ए.सी. के साथ उपलब्ध है। धर्मशाला गुड़बाजार में स्थापित बड़ा जैन मंदिर तथा छोटा जैन मंदिर जी के आधीन आती है। धर्मशाला में दो बड़े हॉल है जो हर प्रकार के शुभ अवसर के लिए उपलब्ध है साथ ही दो कमरे डबल बेड एवं सोफा के साथ उपलब्ध है। धर्मशाला में रिसेप्शनिस्ट की व्यवस्था भी है। धर्मशाला में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। धर्मशाला में किसी बड़े होटल की तरह ही सुविधांए प्रदान कराई जाती है व साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। धर्मशाला सभी वर्ग के लोगो के लिए उपलब्ध है। स्थानीय निवासियों के लिए श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला एक महत्वपूर्ण साधन है। धर्मशाला के संचालन का कार्य श्री दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार द्वारा किया जाता है।

जैन समाज

अम्बाला कैंट में जैन समाज का जनहित में भी सक्रिय योगदान रहा है इसमें कोई संदेह नहीं है। कई जैन संतों ने समय-समय पर अम्बाला शहर का दौरा किया है। हर साल जैन त्योहारों पर शोभा यात्रा निकाली जाती हैं जिनमें सभी वर्ग के लोग हिस्सा लेते हैं। क्षेत्र में पाँच सौ से भी अधिक दिगम्बर जैन परिवार स्थित है। यहाँ तक ​​कि जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संप्रदाय भी अम्बाला में स्थित है। अम्बाला कैंट में मंदिरो को लेकर एक सुंदर व्यवस्था आती है जिसमें क्षेत्र के सभी मंदिरो के संचालन का कार्य श्री दिगम्बर जैन सभा गुड़बाजार द्वारा किया जाता है। जैन समाज ने हर प्रकार के क्षेत्रीय कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं स्थानीय समाज के लिए अनेक कार्य किए है जैसे की - क्षेत्र में श्री ऐ०डी० जैन द्वारा लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल, अम्बाला कैंट का निर्माण सन् 1995 में कराया गया जिसमें 4000 से भी अधिक छात्र पढ़ते है। क्षेत्र में जैन गर्लस सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्टाफ रोड, अम्बाला कैंट का निर्माण सन् 1930-1935 के बीच में कराया गया था। क्षेत्र में फिजियोथेरेपी सेंटर भी है जो 20-30 वर्ष पुराना है। जिसका निर्माण जैन समाज द्वारा करवाया गया है।

इतिहास

अम्बाला को दो उपक्षेत्र में बाटा गया है जिन्हें अम्बाला शहर व अम्बाला छावनीं (कैंट) के नाम से जाना जाता है। अम्बाला हरियाणा व पंजाब की सीमा पर स्थित है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से दो सौ किलोमीटर उत्तर की ओर शेरशाह सूरी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 1) पर स्थित है। अम्बाला शहर दो नदियों घग्गर ओर टांगरी नदी को अलग करता है। अम्बाला शहर का रेलवे जंक्शन उतर भारत का एक अभिन्न अंग है। अम्बाला शहर को वैज्ञानिक उपकरणो का शहर भी कहा जाता है। अंबाला एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक शहर भी है। वैज्ञानिक उपकरणों, सिलाई मशीनों, मिश्रण यंत्रों (मिक्सर) और मशीनी औज़रों के निर्माण तथा कपास की ओटाई, आटा मिलों व हथकरघा उद्योग की दृष्टि से अंबाला छावनी व शहर, दोनों उल्लेखनीय हैं। अम्बाला नाम की उत्पत्ति शायद महाभारत की अम्बालिका के नाम से हुई होगी। एक अन्‍य मत यह भी है कि यहाँ पर आमों के बाग बगीचे बहुत थे जिससे इस का नाम अम्‍बा वाला अर्थात अम्‍बाला पड़ गया। आज के जमाने में अम्बाला अपने विज्ञान सामग्री उत्पादन व मिक्सी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। अम्‍बाला को विज्ञान नगरी कह कर भी पुकारा जाता है क्योंकि यहाँ वैज्ञानिक उपकरण उद्योग केंद्रित है। भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का लगभग 40 प्रतिशत उत्‍पादन अम्‍बाला में ही होता है।

मंदिर साझा करें
WhatsApp

इस मंदिर के बारे में कुछ जानते हैं?

कुछ छूटा हुआ या गलत लगा, या कोई अतिरिक्त जानकारी है? हमें बताएं, हमारी टीम इसे देखेगी।